
शादी से बाहर अफेयर पर सख्त हुआ ये देश, सजा देने की तैयारी
AajTak
इंडोनेशिया में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और समलैंगिकता को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है. इसी का परिणाम है कि वहां की संसद में एक विधेयक पेश किया गया है जो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और समलैंगिकता को अपराध घोषित करने की बात करता है. जुलाई में ये विधेयक पारित किया जाएगा.
मुस्लिम बहुल देश इंडोनेशिया की संसद एक ऐसे विधेयक को पास कराने की कोशिश में है जिससे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को देश में अपराध घोषित कर दिया जाएगा. संसद में फिलहाल इस नए विधेयक पर बहस जारी है. अगर ये विधेयक कानून बनता है तो देश में कथित अप्राकृतिक यौन संबंधों और समलैंगिक संबंधों को भी गैर-कानूनी घोषित कर दिया जाएगा. इस नए विधेयक ने मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि उन्हें डर है कि विधेयक के पास होने पर विवाहेतर यौन संबंध रखने वालों और समलैंगिकों के खिलाफ हिंसा बढ़ जाएगी.
इंडोनेशिया में समलैंगिकता और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर फिलहाल अवैध नहीं हैं, लेकिन इस्लाम के कुछ कट्टर लोग इसे एक बड़ी बुराई के रूप में देखते हैं. इंडोनेशिया के आचेह राज्य में इस्लाम का शरिया कानून लागू है. यहां समलैंगिकता और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को एक अपराध के रूप में देखा जाता है और दोषी करार दिए गए व्यक्ति को 100 कोड़े तक की सजा दी जाती है.
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर घोषित होगा गैर-कानूनी
इंडोनेशिया के एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडोनेशिया की सांसद कुर्नियासिह मुफिदयाती ने विधेयक को लेकर कहा है कि देश की आपराधिक संहिता में संशोधन के लिए एक नया विधेयक लाया गया है. इसमें ऐसे प्रावधान शामिल हैं जो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और समलैंगिकता को अपराध घोषित करेंगे. ये विधेयक जुलाई में पारित किया जाएगा.
बेनार न्यूज से बातचीत करते हुए सांसद ने कहा कि अप्राकृतिक यौन-संबंधों को भी नए कानून के तहत अपराध घोषित किया जाएगा. उन्होंने कहा, 'इस तरह के संबंधों की इजाजत देना देश के संविधान के खिलाफ है.'
समलैंगिकता और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर इंडोनेशिया में बढ़ रहा विरोध

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











