
शादी से पहले गर्लफ्रेंड को दिया धोखा? डबल डेटिंग पर आवेज दरबार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 10 साल से...
AajTak
आवेज दरबार बिग बॉस से काफी जल्दी बाहर हो गए. शो में वो कुछ खास नहीं कर पाए, मगर उनकी लव लाइफ ने खूब सुर्खियां बटोरीं. अब आवेज ने अपने ऊपर लगे डबल डेटिंग के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है. जानें, आवेज ने क्या कहा?
बिग बॉस 19 से आवेज दरबार बाहर हो चुके हैं. उनका एलिमिनेशन कईयों के लिए शॉकिंग रहा. शो के दौरान आवेज के किरदार पर कई सवाल उठे थे. आवेज की लव लाइफ को लेकर ऐसे दावे किए गए थे कि उन्होंने गर्लफ्रेंड नगमा को चीट किया है. वो एक साथ कई लड़कियों संग क्लोज बॉन्ड शेयर करते थे. अब शो से निकलने के बाद आवेज ने इन आरोपों पर सफाई दी है.
आरोपों पर क्या बोले आवेज?
दरअसल, आवेज जब शो में थे तब अमाल मलिक और बसीर अली ने ये दावा किया था कि गर्लफ्रेंड के होते हुए आवेज कई दूसरी लड़कियों से मैसेज में बाते करते थे. अमाल और बसीर के इन दावों पर आवेज ने ईटाइम्स संग बातचीत में कहा- वो लोग एक नैरेटिव सेट करने की कोशिश कर रहे थे. मैंने थिएटर रूम से बाहर आने के बाद बसीर और अमाल से कहा था कि इस तरह की बातें करने का क्या मतलब है?
'मैंने बसीर से कहा था कि मुझे तुम्हारे बारे में भी बहुत कुछ पता है. क्या मैं भी बोलूं? उनमें और मुझमें यही फर्क है. मैंने बसीर को बोला था कि मैंने तुम्हारे बारे में कभी कुछ नहीं कहा, तो फिर तुम क्यों बोल रहे हो? उसने बोला कि प्राइवेट में बात करते हैं. लेकिन मैंने मना कर दिया था. उसने फिर बोला कि किसी तीसरे शख्स ने उसे मेरे बारे में बताया था. उसे खुद भी कुछ नहीं पता था.'
क्या शुभी जोशी संग रिश्ते में थे आवेज?
वहीं, दूसरी ओर इंफ्लुएंसर और मॉडल शुभी जोशी ने दावा किया था कि वो आवेज संग रिश्ते में थीं. आवेज ने उन्हें धोखा दिया है. शुभी के इन आरोपों पर आवेज बोले- मैंने हमेशा बोला है कि मैं डेट नहीं करना चाहता. मैं अपने काम पर फोकस करना चाहता हूं. मेरे अतीत के ट्रॉमा की वजह से मैं रिलेशनशिप या शादी के लिए तैयार नहीं हूं.

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










