
शादी से पहले एक्सीडेंट, 3 महीने कोमा में रही लड़की, होश आया तो सच जानकर हो गई हैरान
AajTak
कोमा में रहने के बाद लड़की को होश आया तो वह शॉक्ड रह गई. लड़की को अपने मंगेतर की हरकत ने दुखी कर दिया था. अब उनकी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
एक्सीडेंट की वजह से एक लड़की, कोमा में चली गई. घटना के 5 महीने बाद उसे अपनी बीती जिंदगी के बारे में याद आया तो उसने अपने मंगेतर को कॉल किया. फिर उसे पता चला कि 4 साल के उसके पार्टनर ने नई गर्लफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप शुरू कर लिया है और उन्हें सभी जगहों से ब्लॉक कर दिया है.
लड़की का नाम ब्री डुवल है. वह 25 साल की हैं और मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया के पर्थ की रहनेवाली हैं. लेकिन वह कनाडा के अल्बर्टा में होटल सुपरवाइजर का काम करती हैं. एक दिन वह रूफटॉप बार से सीधे सिर के बल पत्थर के फर्श पर जा गिरी. यह घटना अगस्त 2020 की है.
डुवल, अब वापस अपने दोस्तों और परिवार के पास पर्थ शिफ्ट हो गई हैं. वहीं, उनकी यह स्टोरी टिकटॉक पर वायरल हो रही है. जहां वह खुद को 'HotComaGirl113' बताती हैं.
एक्सीडेंट के बाद डुवल को एयरलिफ्ट कर के यूनिवर्सिटी ऑफ अल्बर्टा हॉस्पिटल ले जाया गया था. उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था. तब डॉक्टर्स ने डुवल के माता-पिता, शे और क्लेरिसा, जो कि ऑस्ट्रेलिया में थे, उन्हें बताया गया था कि डुवल की कई हड्डियां टूट गई थीं.
डॉक्टरों ने तब बताया था कि डुवल के जिंदा रहने के बस 10 फीसदी चांस हैं. वह कोमा में थी और उनके बचाने की पूरी कोशिश की जाने लगी. वह बच गईं. इस घटना के बारे में बातचीत करते हुए डुवल ने कहा कि अपने पार्टनर के छोड़ जाने से वह बहुत दुखी हुईं. उसकी तरफ से कोई कॉन्टैक्ट नहीं किया गया था, हालांकि एक्स की नई गर्लफ्रेंड ने उन्हें एक मैसेज किया था.
इलाज के दौरान माता-पिता भी डुवल से मिलने नहीं आ पाए. क्योंकि तब लॉकडाउन था और ऑस्ट्रेलिया सरकार ने उन्हें वहां से बाहर आने की अनुमति नहीं दी थी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












