
शादी में सगी मां को ही नहीं बुलाया! दुल्हन ने बताया कारण तो लोग करने लगे तारीफ
AajTak
एक महिला ने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है कि उन्होंने अपनी सगी मां को ही अपनी शादी में नहीं बुलाया. इस बारे में जब उसने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके बताया तो लोगों ने अलग-अलग से रिएक्ट किया.
शादी हर इंसान की जिंदगी का वो खास मौका होता है, जिसमें परिवार, मां-बाप, भाई-बहन और दोस्तों होने चाहिए वरना शादी अधूरी सी लगती है. फैमिली और दोस्त हर रस्म-रिवाज को और भी खास बना देती है. ये पल अमूमन लड़कियों के लिए और भी अधिक खास होते हैं लेकिन हाल ही में एक महिला ने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है कि उन्होंने अपनी सगी मां को ही अपनी शादी में नहीं बुलाया था. जब इस लड़की ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया तो सोशल मीडिया पर शेयर किया तो एक नई बहस छिड़ गई.
हालांकि लोगों ने जब पहली बार यह सुना तो उन्हें लगा कि शायद कोई छोटी-मोटी अनबन रही होगी, लेकिन जब दुल्हन ने असली वजह बताई तो सोशल मीडिया 2 हिस्सों में बंट गया. आखिर ये पूरा मामला क्या है, इस बारे में जानते हैं.
सोशल मीडिया पर लड़की ने अपनी दुल्हन की फोटो के साथ लिखा कि 'मैंने अपनी मां को अपनी शादी में नहीं बुलाया...'. इस लड़की का नाम एरियाना ग्रिमाल्डी है जो अमेरिका के टेक्सास में रहती हैं और 2 बच्चों की मां हैं.
दरअसल, उनकी ये कहानी शादी की नहीं, बल्कि बचपन के उन्हें दिए गए जख्मों और मेंटल स्थिति की है जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं.
एरियाना ने इंस्टाग्राम वीडियो में अपनी कहानी सुनाते हुए लिखा, 'मैंने अपनी मां को अपनी शादी में नहीं बुलाया. यह मेरे लिए कोई आसान फैसला नहीं था बल्कि यह मेरी जिंदगी के सबसे मुश्किल फैसलों में से एक था.'
'यह फैसला इसलिए नहीं था कि मेरे मन में कोई कड़वाहट थी, न ही इसलिए कि मैं एहसान फरामोश हूं और न ही मैं उनसे कोई बदला लेना चाहती थी.'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












