
शादी में मेहमानों को क्यों चढ़ाई जा रही IV ड्रिप? लोग बोले-अब ओपन सर्जरी भी होगी क्या!
AajTak
एक नया भारतीय वेडिंग ट्रेंड सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. वायरल वीडियो में डेस्टिनेशन वेडिंग के दौरान मेहमानों को IV ड्रिप लेते हुए दिखाया गया, जहां पूरा का पूरा 'IV बार' सेटअप नजर आया. वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई.
भारतीय शादियां सिर्फ रस्मों तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि दिनों तक चलने वाले जश्न, दमदार डांस, भारी खाना और रातभर चलने वाली पार्टियों के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं. जहां मेहमान सजधज कर आते हैं, हल्दी–मेहंदी से लेकर संगीत और कॉकटेल नाइट तक हर फंक्शन एक मिनी-फेस्टिवल की तरह होता है. लेकिन एक डेस्टिनेशन वेडिंग ने 'हॉस्पिटैलिटी' की परिभाषा ही पलटकर रख दी.
इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में मेहमान सोफों पर आराम से बैठे दिखे-हाथ में ग्लास या प्लेट नहीं, बल्कि उनके हाथों में लगी IV ड्रिप! पूरा सेटअप ऐसा था कि लोग देखकर हैरान रह गए और बोले कि ये शादी है या कोई मेडिकल लाउंज?. आइये जानते हैं पूरा मामला क्या है.
IV ड्रिप बार लगा वेडिंग में
वायरल वीडियो में दिखा कि पूलसाइड पर बाकायदा एक IV ड्रिप बार लगा है, जहां मेहमान विटामिन-इन्फ्यूजन ले रहे हैं. ये वीडियो @skulptedbykan इंस्टा पेज पर शेयर किया गया है. कैप्शन में लिखा है-सोचिए, आप एक डेस्टिनेशन वेडिंग में पहुंचे हैं…और नींबू पानी की जगह पूलसाइड पर एक दमदार IV बार लगा हुआ है.कंसेप्ट जितना सिंपल है, उतना ही पूरी वेडिंग एक्सपीरियंस को एक नया लेवल दे देता है.अगर आप 2025 में शादी होस्ट कर रहे हैं…तो ये ऐसा फ्लेक्स है जो दिखने में भी स्टाइलिश है और लोगों की हेल्प भी करता है.अपनी अगली वेडिंग के लिए ऑन-द-गो IV Drip Bar बुक करने के लिए हमसे संपर्क करें.
देखें वायरल वीडियो

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











