
शादी नहीं, लेकिन दूल्हा बन गए SHO! 'बारात' में उमड़ी भारी भीड़...
AajTak
उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि बहुत से मामलों में धूमिल होते हुए देखी होगी, लेकिन कुछ पुलिसकर्मियों के ऐसे सराहनीय काम भी होते हैं, जो लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ देते हैं.
उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि बहुत से मामलों में आपने धूमिल होते हुए देखी होगी, लेकिन कुछ पुलिसकर्मियों के ऐसे सराहनीय काम भी होते हैं, जो लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ देते हैं. संभल जिले में एक एसएचओ ने भी अपने कार्यकाल के दौरान फर्ज निभाते हुए लोगों के दिलों में इस कदर जगह बना ली, कि उनके तबादले की खबर ने सभी को परेशान कर दिया. हालांकि सरकारी आदेश में कोई कुछ नहीं कर सकता, लेकिन यहां के लोगों ने बेहद ही शानदार अंदाज में उनकी विदाई की. संभल के असमोली थाने में तैनात एसएचओ रणवीर सिंह के लिए ये पल बेहद शानदार रहा. यूपी पुलिस में न जाने कितने पुलिसकर्मियों के तबादले होते हैं और वे इधर-उधर पहुंच जाते हैं, पर किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन जब एसएचओ रणवीर सिंह का ट्रांसफर हुआ, तो लोग परेशान हो उठे. कुछ दिन पहले एसएचओ का ट्रांसफर अमरोहा जिले में हो गया, जिसके बाद लोगों ने उनकी फेयरवेल पार्टी रखी थी. लोगों ने अपने चहेते थाना प्रभारी की विदाई पार्टी को यादगार बनाने के लिए खास इंतजाम किए.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












