
शादी, धर्म, पर्सनल लाइफ पर बेबाक बोलती हैं नुसरत जहां, BJP के सामने होगी TMC स्टार की परीक्षा
AajTak
बंगाल में हिंसा, धुव्रीकरण और वोटों की गोलबंदी के बीच में नुसरत से ममता बनर्जी को बड़ी उम्मीद है. वो न सर्फ पार्टी की सांसद हैं बल्कि क्राउड पुलर नेता भी हैं. टॉलीवुड की अभिनेत्री होने की वजह होने से लोगों के बीच उनका सहज आकर्षण है.
पश्चिम बंगाल के चुनावी रण की बिसात बिछ चुकी है. इस चुनाव में सीएम ममता बनर्जी की परीक्षा तो है ही, ममता के सिपहसालारों की परीक्षा है. 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी का मुकाबला करने के लिए ममता ने कई स्टार चेहरों को टिकट दिए. नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती इस लिस्ट में टॉप थीं. ग्लैमर और स्टार पावर से लैस ये दोनों चेहरे न सिर्फ लोकसभा चुनाव के दौरान सुर्खियां बने, बल्कि चुनाव में जीत के बाद संसद के अंदर और बाहर भी हेडलाइंस में बने रहे. ऐसा कभी इनकी निजी जिंदगी की वजह से हुआ तो कभी राजनीति और धर्म को लेकर दिए गए बयानों के लिए. इस साल बंगाल विधानसभा चुनाव में इन चेहरों की स्टार पावर की अपने क्षेत्र में लोकप्रियता की परीक्षा है. अगर बात नुसरत जहां की करें तो वह उत्तरी 24 परगना से सांसद हैं. नुसरत जहां के क्षेत्र में विधानसभा की 7 सीटें आती हैं. ममता बनर्जी को इस चुनाव में सबसे बड़ी चुनौती बीजेपी से मिल रही है. नुसरत जहां के सामने चुनौती ये है कि वो इन 7 सीटों को ममता की झोली में देकर बंगाल की सत्ता पर उनकी दावेदारी को मजबूत करें.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











