
शादी के बाद दुल्हन नहीं, दूल्हे की होती थी विदाई, पुराने जमाने में क्या ऐसा था रिवाज?
AajTak
दुनिया में आमतौर पर यही परंपरा है कि शादी के बाद दुल्हन अपने ससुराल जाती है. यह रिवाज सदियों पुराना है, जो आज तक चलता आ रहा है. लेकिन एक नई स्टडी ने यह धारणा पलट कर रख दी है. ब्रिटेन के लौह युग की डीएनए स्टडी में यह खुलासा हुआ है कि उस दौर में शादी के बाद दूल्हा अपनी पत्नी के परिवार के साथ रहता था. यह स्टडी ट्रिनिटी कॉलेज डबलिन की डॉ. लारा कैसिडी के नेतृत्व में की गई है. उन्होंने लौह युग के लोगों की कब्रों से मिले डीएनए का अध्ययन किया. उस समय महिलाओं डोमिनेटिंग थीं.
दुनिया में आमतौर पर यही परंपरा है कि शादी के बाद दुल्हन अपने ससुराल जाती है. यह रिवाज सदियों पुराना है, जो आज तक चलता आ रहा है. लेकिन एक नई स्टडी ने यह धारणा पलट कर रख दी है.
ब्रिटेन के लौह युग की डीएनए स्टडी में यह खुलासा हुआ है कि उस दौर में शादी के बाद दूल्हा अपनी पत्नी के परिवार के साथ रहता था. यह स्टडी ट्रिनिटी कॉलेज डबलिन की डॉ. लारा कैसिडी के नेतृत्व में की गई है. उन्होंने लौह युग के लोगों की कब्रों से मिले डीएनए का अध्ययन किया. उस समय महिलाओं डोमिनेटिंग थीं.
क्या कहती है स्टडी? डॉ. लारा कैसिडी ने द गार्जियन से बातचीत में कहा कि ये निष्कर्ष उस धारणा को चुनौती देते हैं, जिसके मुताबिक इतिहास के ज्यादातर समाज पितृस्थानीय (Patrilocal) थे, जहां शादी के बाद महिलाएं पति के घर जाती थीं.
डॉ. कैसिडी ने कहा की शायद इतिहास के कुछ समय में मातृस्थानीयता का चलन ज्यादा था, जो यह दिखाता है कि महिलाओं की भूमिका और उनका प्रभाव समाज में बहुत अहम था. इस स्टडी से यह साफ होता है कि महिलाएं केवल घरेलू कार्यों तक सीमित नहीं थीं, बल्कि समाज में उनकी शक्ति और योगदान बहुत बड़ा था.
कैसे पहुंचे इस निष्कर्ष पर?
शोधकर्ताओं ने जेनेटिक प्रमाणों का अध्ययन कर पाया कि उस दौर में महिलाओं के बीच डीएनए समानता ज्यादा थी, जबकि पुरुषों का डीएनए अलग था. इससे यह साबित हुआ कि पुरुष शादी के बाद अपनी पत्नियों के घर रहने जाते थे. यह मातृस्थानीय प्रथा का सीधा प्रमाण है. इसका मतलब है कि एक ही क्षेत्र या समुदाय में रहने वाली महिलाओं का जेनेटिक प्रोफाइल (डीएनए) काफी हद तक एक जैसा था. यह इस बात का संकेत है कि महिलाएं अपने परिवार के साथ एक ही स्थान पर रहती थीं और कहीं और नहीं जाती थीं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











