
शादी के बंधन में बंधे Nayanthara-Vignesh, सामने आई फर्स्ट फोटो, ड्रीमी है कपल का वेडिंग लुक
AajTak
एक्ट्रेस नयनतारा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और फिल्ममेकर विग्नेश शिवन संग शादी के बंधन में बंध गई हैं. फैंस को कपल का वेडिंग लुक बेहद क्लासी और स्टनिंग लग रहा है. फैंस दोनों पर अपना ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें शादी की बधाइयां दे रहे हैं.
साउथ की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा को शादी की ढेर सारी बधाइयां! एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और फिल्ममेकर विग्नेश शिवन संग शादी के बंधन में बंध गई हैं. कपल की शादी परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई. नयनतारा और विग्नेश की शादी की पहली फोटोज सामने आ गई है. शादी के जोड़े में नयनतारा और विग्नेश काफी जंच रहे हैं.
ड्रीमी है नयनतारा का ब्राइडल लुक नयनतारा का ब्राइडल लुक बेहद दिलकश है. एक्ट्रेस ने लाल रंग के जोड़े में शादी रचाई है. रेड वेडिंग आउटफिट को नयनतारा ने ग्रीन कलर की कुंदन की खूबसूरत जूलरी के साथ टीम अप किया. नयनतारा ने गले में कई सारे लेयर्ड नेकलेस पहने हैं. एक्ट्रेस ने नेकलेस की मैचिंग के ईयररिंग्स और मांग टीके के साथ अपने ब्राउडल लुक को कंप्लीट किया है.
नयनतारा के ब्राइडल लुक में एक्ट्रेस की जूलरी ने चार चांद लगा दिए हैं. एलीगेंट रेड ब्राइडल आउटफिट संग ग्रीन हैवी जूलरी का कॉम्बिनेशन वाकई में शानदार लग रहा है. एक्ट्रेस ने अपने बालों में गजरे लगाकर अपने ब्राइडल लुक को फाइनल टच दिया है.
Nayanthara Affairs: इंटीमेट फोटोज लीक, शादीशुदा स्टार संग अफेयर... विवादों में रहे नयनतारा के ब्रेकअप
On a scale of 10… She’s Nayan & am the One ☝️☺️😍🥰 With God’s grace , the universe , all the blessings of our parents & best of friends Jus married #Nayanthara ☺️😍🥰 #WikkiNayan #wikkinayanwedding pic.twitter.com/C7ySe17i8F

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.











