
शादी के दौरान उतारे जाते हैं कपड़े, कराते हैं जबरदस्ती किस, चीन में है ये अजीब रिवाज
AajTak
चीन में आमतौर पर शादियों में जश्न का माहौल होता है लेकिन ये माहौल कभी-कभी नवविवाहितों के लिए शर्मिंदगी का सबब भी बन जाता है. कई भारतीय शादियों की तरह चीन में शादियों को परिवार और रिश्तेदार अटेंड करने पहुंचते हैं, नाच-गाना होता है और शराब की महफिलें जमती हैं लेकिन चीन में नवविवाहितों के दोस्त और रिश्तेदार ऐसे गेम्स भी खेलते हैं जो अक्सर उन्हें असहज कर जाते हैं.
चीन में आमतौर पर शादियों में जश्न का माहौल होता है लेकिन ये माहौल कभी-कभी नवविवाहितों के लिए शर्मिंदगी का सबब भी बन जाता है. कई भारतीय शादियों की तरह चीन में शादियों को परिवार और रिश्तेदार अटेंड करने पहुंचते हैं, नाच-गाना होता है और शराब की महफिलें जमती हैं लेकिन चीन में नवविवाहितों के दोस्त और रिश्तेदार ऐसे गेम्स भी खेलते हैं जो अक्सर उन्हें असहज कर जाते हैं. (फोटो क्रेडिट: Getty Images) ये वेडिंग स्टंट्स अक्सर 'वल्गर' भी हो जाते हैं. मसलन नवविवाहित कपल को कंबल में लेटाना, स्ट्रिप कराना, उनके शरीर पर स्याही या ऐसी ही कोई चीजें फेंक देना, उनके कपड़े छीन लेना जैसे कई गेम्स हैं जो चीन में रस्म-रिवाज के तौर पर सालों से चले आ रहे हैं. हालांकि चीन के इस शहर में अब इन गेम्स पर बैन लगाया गया है. (फोटो क्रेडिट: Getty Images) चीन के शेनडॉन्ग प्रांत के जॉपिंग सिटी में हाल ही में एक नोटिस जारी किया गया है. इस नोटिस में कहा गया है कि शादी के दौरान दूल्हा या दुल्हन को स्ट्रिप करना, उन्हें बांधना और उन पर किसी तरह की जबरदस्ती करने को लेकर भी बैन लगाया जाएगा. बता दें कि चीन के कई यंग कपल इन रिवाजों की लगातार आलोचना कर रहे हैं. (फोटो क्रेडिट: Getty Images)
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










