
शादी के अगले दिन दुल्हन मिली बेहोश, दूल्हे की मौत, 5 मेहमानों ने भी तोड़ा दम!
AajTak
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि कि मौत की वजह 'फूड पॉइजनिंग' या फिर कोई जहरीली गैस हो सकती है. शादी में घर के अंदर जेनरेटर चल रहा था उसके धुएं से भी हादसे की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
शादी के ठीक अगले दिन दूल्हे की मौत हो गई. शादी में शरीक 5 मेहमानों ने भी दम तोड़ दिया. इतना ही नहीं दुल्हन भी बेहोश मिली. अभी दुल्हन समेत 7 अन्य मेहमानों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. अचानक हुई इस घटना से जश्न का माहौल मातम में बदल गया. यह घटना अफ्रीकी देश नाइजीरिया की है.
डेली मेल के मुताबिक, ओबिना डिएक (33) की नेबेची नाम की लड़की से बीते शुक्रवार को एनुगु शहर में शादी हुई थी. इस शादी में दूल्हा-दुल्हन पक्ष से बड़ी संख्या में मेहमान शामिल हुए थे. लेकिन, शादी के ठीक अगले दिन 14 लोग बेहोश मिले. इन 14 लोगों में दूल्हा और दुल्हन भी शामिल थे. स्थानीय पुलिस के मुताबिक, इन सभी के मुंह से झाग निकल रहा था.
दूल्हे और पांच मेहमानों की मौत
इसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां दूल्हा ओबिना और पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं दुल्हन नेबेची और सात अन्य मेहमानों को अस्पताल में इलाज चल रहा है.
मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया, ताकि मौत के असल कारणों का पता लगाया जा सके. स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि मौत की वजह 'फूड पॉइजनिंग' या जहरीली गैस हो सकती है. शादी में घर के अंदर जेनरेटर चल रहा था. उसके धुएं से भी हादसे की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
उधर, पुलिस प्रवक्ता डेनियल नेदुवे ने बताया, शादी के अगले दिन पड़ोसियों ने घर का दरवाजा तोड़ा. उन्होंने देखा कि कई मेहमान बेहोश पड़े हैं और उनके मुंह से झाग निकल रहा है. 6 लोगों को अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया गया.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









