
शादी की तैयारी पूरी, अब दुल्हे का इंतजार... गैंगस्टर काला जठेड़ी की मंगेतर अनुराधा चौधरी ने बताया पूरा कार्यक्रम
AajTak
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मुख्य सरगना संदीप उर्फ काला जठेड़ी लेडी डॉन अनुराधा चौधरी के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहा है. इस काम के लिए द्वारका कोर्ट ने संदीप उर्फ काला जठेड़ी को 6 घंटे की कस्टडी पैरोल दी है.
Gangster Kala Jathedi weds Lady Don Anuradha Chaudhary: लेडी डॉन अनुराधा चौधरी उर्फ मैडम मिंज उर्फ रिवॉल्वर रानी और गैंगस्टर संदीप उर्फ काला की शादी का चर्चा हर तरफ है. इसी 11 मार्च को अनुराधा के हाथों में मेहंदी लगेगी और 12 मार्च को दिल्ली के एक निजी गार्डन में दोनों सात फेरे लेंगे. इसके बाद सोनीपत के जठेड़ी गांव में 14 मार्च को उनका ग्रह प्रवेश होगा.
शादी को लेकर अनुराधा चौधरी तैयारियों में जुटी हैं. अनुराधा का कहना है कि संदीप के चाचा के देहांत के चलते कुछ रस्में नहीं हो सकती हैं, क्योंकि उनकी रस्म क्रिया 10 मार्च की है. मगर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है. 11 को मेहंदी का कार्यक्रम रखा गया है. 12 मार्च को दिल्ली के एक गार्डन में वे शादी करने जा रहे हैं तो 14 को ग्रह प्रवेश का कार्यक्रम रखा गया है.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मुख्य सरगना संदीप उर्फ काला जठेड़ी लेडी डॉन अनुराधा चौधरी के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहा है. इस काम के लिए द्वारका कोर्ट ने संदीप उर्फ काला जठेड़ी को 6 घंटे की कस्टडी पैरोल दी है. तारीख तय होने के बाद से ही अनुराधा चौधरी शादी की तैयारी में जुटी है. सोशल मीडिया पर उन दोनों की शादी का कार्ड भी जमकर वायरल हो रहा है. इस बारे में अनुराधा चौधरी का कहना है कि वो फेक कार्ड है.
अनुराधा चौधरी ने शादी के संबंध में 'आज तक' से बात करते हुए सवालों के जवाब दिए-
रिपोर्टर- आप संदीप के साथ शादी कर रहे हो. किस तरह की तैयारी में जुटी हो? अनुराधा- तैयारी पूरी है. जैसे एक लड़की को होती है वैसी है और तैयारियां नॉर्मली जो सभी लोग करते हैं, वही हम लोग भी कर रहे हैं.
रिपोर्टर- तैयारी शुरू कर दी होगी शादी की आप लोगों ने? अनुराधा- तैयारियां तो शुरू कर दी थी लेकिन संदीप के चाचा खत्म हो गए तो इस वजह से मैक्सिमम फंक्शन रोकने पड़े हैं. दो तीन छोटे मोटे फंक्शन करेंगे.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








