
'शादी की एक्सपायरी डेट होनी चाहिए', बोलीं काजोल, सुनकर उड़े ट्विंकल-कृति के होश
AajTak
काजोल ने अपने टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ में शादी को लेकर ऐसा बयान दिया कि हर कोई हैरान रह गया. उन्होंने कहा कि शादी की भी एक्सपायरी डेट और रिन्यूअल ऑप्शन होना चाहिए. विक्की कौशल, कृति सेनन और ट्विंकल खन्ना उनकी राय सुनकर दंग रह गए.
काजोल ने अपने शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' में शादी को लेकर एक ऐसी बात कह दी कि हंगामा ही मच गया. हंसी मजाक ने काजोल ने शादी की एक्सपायरी डेट होने पर अपनी राय रख दी. इस पर उनकी जमकर टांग-खिंचाई हुई. शो में इस बार गेस्ट बने विक्की कौशल और कृति सेनन भी उनकी बातें सुनकर हैरान रह गए.
एपिसोड में बातचीत के दौरान काजोल इतनी बेबाक हो गईं कि अपनी ही शादी पर एक अनोखा विचार शेयर कर दिया. उनका मानना है कि शादी की भी एक एक्सपायरी डेट होनी चाहिए और उसे जरूरत पड़ने पर रिन्यू (नवीनीकृत) करने का ऑप्शन होना चाहिए.
काजोल का हैरानी वाला बयान
एक गेम सेगमेंट “दिस ऑर दैट” में ट्विंकल ने सवाल पूछा- “क्या शादी की कोई एक्सपायरी डेट और रिन्यूअल ऑप्शन होना चाहिए?” इस पर कृति, विक्की और ट्विंकल ने 'नहीं' कहा और रेड जोन में चले गए, जबकि काजोल ने कॉन्फिडेंस दिखाते हुए 'हां' कहा और हुए ग्रीन जोन में चली गईं.
ये ट्विंकल भी हैरान हो गईं और उनका मजाक उड़ाते हुए कहा, “ये शादी है, वॉशिंग मशीन नहीं.” लेकिन काजोल ने अपनी बात पर डटी रहीं और कहा कि,“मुझे तो लगता है ऐसा होना चाहिए. कौन कह सकता है कि आप सही समय पर सही इंसान से शादी करेंगे? इसलिए रिन्यूअल का ऑप्शन होना चाहिए. और अगर एक्सपायरी डेट हो, तो ज्यादा लंबा नहीं झेलना पड़ेगा.''
इस पर कृति ने मजाक में कहा, “अगर काजोल दी इस ऑप्शन से खुश हैं, तो उनके घर (अजय देवगन के साथ) तो चांदी है.”

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










