
शादी का झूठा वादा, 2 साल तक बलात्कार और ब्लैकमेलिंग... Vlogger की काली करतूतों की कहानी
AajTak
केरल के मलप्पुरम में एक महिला के साथ बार-बार बलात्कार करने के आरोप में एक व्लॉगर को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पीड़िता के संपर्क में आया था. इसके बाद शादी का झांसा देकर उसने दो साल तक उसका यौन शोषण किया.
केरल के मलप्पुरम में एक महिला के साथ बार-बार बलात्कार करने के आरोप में एक व्लॉगर को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पीड़िता के संपर्क में आया था. इसके बाद शादी का झांसा देकर उसने दो साल तक उसका यौन शोषण किया. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान वझिकादावु निवासी जुनैद के रूप में हुई है. वो और पीड़िता सोशल मीडिया के जरिए पहली बार मिले थे. इसके बाद जुनैद ने शादी का झांसा देकर पीड़िता को अपनी जाल में फंसा लिया. मलप्पुरम और आसपास के इलाकों में स्थित विभिन्न होटलों में करीब दो साल से महिला का यौन शोषण करता रहा. इस दौरान उसके अश्लील वीडियो और तस्वीरें भी ले ली थी.
पुलिस इंस्पेक्टर पी विष्णु ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के अनुसार, उसने जब जुनैद पर शादी के लिए दबाव बनाया, तो वो अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा. आखिरकार पीड़िता ने उसे तंग आकर मलप्पुरम थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. इसकी सूचना मिलते ही आरोपी बेंगलुरु भाग गया. वहां से विदेश भागने की योजना में था.
इसी बीच मलप्पुरम पुलिस की एक टीम बेंगलुरु पहुंची. एयरपोर्ट पर मौजूद आरोपी जुनैद को गिरफ्तार कर लिया. कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया. वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बताते चलें कि पिछले महीने केरल के पथानामथिट्टा जिले में एक दलित नाबालिग लड़की से बलात्कार की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई थी.
इस मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था. एक पुलिस अधिकारी ने बताया था पीड़िता की शिकायत के आधार पर पथानामथिट्टा जिले के दो थानों में नौ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पीड़ित लड़की की उम्र 18 साल बताई गई. उसने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 13 साल की उम्र से 62 लोगों ने उसका यौन शोषण किया था. इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सबूत मिले.
इसके मुताबिक, पीड़िता का उसके खेल प्रशिक्षकों, साथी एथलीटों और सहपाठियों द्वारा शोषण किया गया था. यह मामला बाल कल्याण समिति द्वारा आयोजित काउंसलिंग के दौरान प्रकाश में आया था, जब एक शैक्षणिक संस्थान में पीड़िता के शिक्षकों ने समिति को उसके व्यवहार में उल्लेखनीय बदलावों के बारे में बताया. इसके बाद समिति ने पुलिस को सूचित किया और विशेष जांच दल का गठन किया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







