
शादी करते ही चट्टान से कूदे दूल्हा- दुल्हन, मेहमान और पादरी सब हवा में, VIDEO
AajTak
इन दिनों एक अनोखी शादी का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें शादी करते ही दूल्हा- दुल्हन, मेहमान और पादरी ऊंची चट्टान से छलांग लगा देते हैं. इस अजीबोगरीबी शादी की वीडियो सामने आया तो लोग हैरान रह गए और इसपर ढेरों कमेंट करने लगे.
जब लोग अपने सपनों की शादी के बारे में सोचते हैं, तो इसमें आम तौर पर एक सुंदर और रोमांटिक सेटअप शामिल होता है, जिसमें दूल्हा और दुल्हन ने सबसे अच्छे कपड़े पहने होते हैं. हालांकि, नए जमाने के जोड़े पारंपरिक सेटिंग को छोड़ रहे हैं. अब लोग डेस्टिनेशन वेडिंग करते हैं. इसके अलावा लोग अपने बड़े दिन को मनाने के लिए और भी अनोखे तरीके तलाश रहे हैं.
दूल्हा, दुल्हन, मेहमान से लेकर पादरी तक हवा में
लेकिन एक जोड़े ने न सिर्फ अपने लिए, बल्कि शादी में आए मेहमानों के लिए भी ऐसा एडवेंचरस सेलिब्रेशन चुना, जिसे शायद वे कभी नहीं भूलेंगे. ये शादी इतनी अनोखी थी कि इसका जश्न मनाते हुए दूल्हा, दुल्हन और मेहमान से लेकर पादरी तक सब हवा में उड़ रहे थे.
ऊंची चट्टान पर शादी और फिर खतरनाक छलांग
वायरल हो रहे वीडियो में, एक दूल्हा और दुल्हन, शादी के मेहमानों के साथ एक ऊंची चट्टान से स्काइडाइविंग करते हुए और मजेदार रोमांच का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. विशेष रूप से, प्रिसिला एंट और फिलिपो लेक्वेर्स के रूप में पहचाने जाने वाले जोड़े ने चट्टान के किनारे पर शादी की और फिर नई शुरुआत का जश्न मनाने के लिए सभी मेहमानों के साथ रोमांचक छलांग लगाई. शादी में मौजूद सभी लोग जरूरी सुरक्षा उपकरणों से लैस थे.
'डर के आगे जिंदगी है'

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











