
शादी, अफेयर और तलाक की नौबत... SDM ज्योति मौर्य और मनीष सवालों से बचते दिखे, देखें वीडियो
AajTak
यूपी की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य अपने पति के साथ विवादों को लेकर सुर्खियों में हैं. ज्योति ने जहां अपने पति पर दहेज मांगने सहित कई संगीन आरोप लगाए, वहीं उनके पति आलोक मौर्य ने मनीष दुबे के साथ मिलकर ज्योति पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया. इस विवाद के बीच जब ज्योति और मनीष का सामना जब मीडिया से हुआ तो दोनों कैमरों से बचते हुए निकल गए.
SDM Jyoti Maurya Story: उत्तर प्रदेश की एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच चल रहा विवाद सोशल मीडिया में छाया हुआ है. ज्योति और आलोक का रिश्ता 13 साल बाद बिगड़ गया है. दोनों एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. इन दोनों के विवाद के बीच होमगार्ड विभाग के जिला कमांडेंट मनीष दुबे भी चर्चा में हैं.
सोशल मीडिया पर चल रहे वार को लेकर ज्योति मौर्य से यूपी सरकार ने जवाब मांगा तो ज्योति लखनऊ के लोक भवन पहुंचीं. वहीं मनीष एक विभागीय बैठक में हिस्सा लेने झांसी पहुंचे. ज्योति और मनीष दोनों से जब मीडिया ने बात करनी चाही तो दोनों कैमरों से बचते नजर आए.
झांसी में मनीष दुबे से जब उनके खिलाफ चल रही जांच से जुड़े सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि जबर्दस्ती न करें. होमगार्ड के बुंदेलखंड परिक्षेत्र के डीआईजी ने इस मामले में मनीष के खिलाफ चल रही जांच के बारे में किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार किया.
यहां देखें वीडियो
दरअसल, झांसी के सर्किट हॉउस में शुक्रवार को होमगार्ड विभाग के बुंदेलखंड परिक्षेत्र के डीआईजी रंजीत सिंह ने संबंधित जिलों के अफसरों की बैठक बुलाई थी. इस बैठक में महोबा के जिला कमांडेंट मनीष दुबे भी पहुंचे थे. मनीष इस बैठक में हिस्सा लेने सिविल वर्दी में पहुंचे.
यह भी पढ़ेंः धोखा, अफेयर, हत्या की साजिश.. पति आलोक के आरोपों पर SDM ज्योति मौर्य ने खुलकर की बात

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







