
शादीशुदा जीवन में भर जाएंगी खुशियां, बस कपल को ध्यान रखनी होंगी ये 3 बातें
AajTak
वैवाहिक रिश्ते को मजबूत और खुशहाल रखना पति और पत्नी दोनों की जिम्मेदारी है. यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जो आपके रिश्ते को मजबूत बनाए रखने में मददगार हो सकती हैं.
शादी एक ऐसा बंधन है जिसे मजबूत रखने और लंबे समय तक बनाए रखने के लिए प्यार और आपसी सम्मान की जरूरत होती है. शादी के रिश्ते में ट्रांसपेरेंसी होनी चाहिए. एक-दूसरे से खुलकर बात करना और अपनी भावनाएं एक-दूसरे के साथ साझा करना बेहद जरूरी है. शादी-शुदा जीवन को खुशहाल बनाए रखने के लिए पति-पत्नी दोनों को कोशिश करनी चाहिए. खासकर कुछ ऐसी चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. इस खबर में हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताएंगे जो रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी हैं.
छोटी-छोटी बातों को दिल पर ना लें
शादी के बाद पति-पत्नी 24 घंटे एक-दूसरे के साथ रहते हैं, ऐसे में उनके बीच थोड़ी बहुत कहासुनी होना सामान्य बात है लेकिन बात तब बढ़ जाती है जब उन दोनों में कोई एक शख्स कहासुनी को बड़ा बनाकर दिल पर लगा लेता है. बार-बार ऐसा करने से आपके बीच का रिश्ता बिगड़ सकता है और आप दोनों के रिश्ते में तनाव आ सकता है. इसलिए कहासुनी और मनमुटाव को आगे ना बढ़ने दें. छोटी-छोटी बातों को इग्नो करें और आपसी प्यार को बनाए रखें.
असहमति का स्वागत करें कभी भी आपके बीच ऐसे मौके आ सकते हैं जब आप अपने पार्टनर से सहमत ना हों. ऐसे में आपको उस असहमति का स्वागत करना चाहिए और सामने वाले की बात सुननी चाहिए. कभी यह ना सोचें कि आपके पार्टनर को हमेशा आपकी हर बात से सहमत होना चाहिए. हर इंसान का सोचने का तरीका दूसरे से अलग होता है. अगर आपके बीच किसी बात पर विवाद की नौबत आने लगे तो उसे हल करने की कोशिश करें ना कि एक-दूसरे पर आरोप लगाएं.
एक दूसरे की ग्रोथ को बढ़ावा दें
शादी-शुदा जीवन में एक पार्टनर को दूसरे के प्रति हमेशा जिम्मेदार होना चाहिए और हमेशा उसे अपने करियर, हेल्थ और हर काम में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए. यह दोनों की जिम्मेदारी है कि वो एक-दूसरे को जीवन में आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करें. आपके साथी के भी कुछ सपने होंगे जिन्हें पूरा करना आप दोनों की जिम्मेदारी है. शादी के बाद पार्टनर के सपनों को अपना सपना बनाएं. उनकी सपनों और शौक को पूरा करने में उनका साथ दें.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











