
शाकाहारी लोगों में क्यों अधिक बढ़ रहा मोटापा और डायबिटीज? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
AajTak
रिसर्च में सामने आया है कि जो लोग नॉनवेज खाते हैं, उन लोगों की अपेक्षा वेजिटेरियन डाइट लेने वाले लोग, अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड का अधिक सेवन करेंगे.
आज के समय में प्लांट बेस्ट डाइट का चलन काफी बढ़ गया है. कई सेलेब्स भी मांसाहार को छोड़कर प्लांट बेस्ड डाइट लेना शुरू कर चुके हैं. ऐसे में हाल ही में एक रिसर्च में खुलासा हुआ है कि जो लोग नॉनवेज खाते हैं, उनकी अपेक्षा वेजिटेरियन फूड खाने वाले लोग अधिक अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड खाते हैं. यह जानकारी द लैंसेट में पब्लिश हुई रिसर्च 'प्लांट-बेस्ड डाइटरी पैटर्न और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट की खपत: यूके बायोबैंक का एक क्रॉस-सेक्शनल एनालेसिस' में बताई गई है. तो आइए अब विस्तार से जानते हैं...
क्या होते हैं अल्ट्रा प्रोसेसेड फूड?
अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड (UPF) वे खाद्य पदार्थ होते हैं जिनमें आमतौर पर कृत्रिम कंपाउंड, प्रिजर्वेटिव, स्वाद बढ़ाने वाले रंग, और अन्य कैमिकल मिले होचे हैं. ऐसे खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन स्वास्थ्य पर काफी नकरात्मक प्रभाव डाल सकता है. अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड में ट्रांस फैट, सोडियम, और शर्करा होती है, जो दिल की बीमारियों, हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ा सकती हैं. ऐसे फूड्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाते हैं इससे डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है.
अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड में काफी कैलोरी, चीनी, अनहेल्दी फैट होता है. इनके अधिक सेवन से मोटापा और इससे संबंधित समस्याओं (जैसे हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर) का जोखिम बढ़ जाता है.
इनमें फाइबर की मात्रा बहुत कम होता है जिससे डाइजेशन प्रभावित हो सकती है और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं. अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड में विटामिन, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्वों की कमी होती है.
कुछ रिसर्चों में यह पाया गया है कि अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स का अत्यधिक सेवन कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकता है, खासकर पित्ताशय और कोलोरेक्टल कैंसर.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











