
'शांति वार्ता विफल होने के लिए ईरान जिम्मेदार', आजतक से बोले इजरायल के पूर्व PM नेफ्ताली बेनेट
AajTak
अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों के बाद तेहरान और उसके सहयोगियों हिज्बुल्लाह व हूती ने इजरायल और खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं. ईरान में 30 से अधिक ठिकानों पर हमले हुए. इस बीच पूर्व इजरायली पीएम नेफ्टाली बेनेट ने परमाणु शांति वार्ता की विफलता के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया.
मिडिल ईस्ट में पूर्ण युद्ध जैसे हालात बन गए हैं. अमेरिका और इजरायल ने शनिवार सुबह ईरान पर हमला कर दिया. इसके जवाब में ईरान और उसके सहयोगियों- हिज्बुल्लाह और हूती ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल पर 70 से अधिक मिसाइलें दागीं. इधर ईरान ने कुवैत, यूएई, कतर व बहरीन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले किए. दुबई और अबू धाबी में भी अमेरिकी सैन्य अड्डों पर धमाकों की आवाजें सुनी गईं.
इजरायली और अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने ईरान में एक साथ 30 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया, जिनमें राष्ट्रपति आवास, सुप्रीम लीडर का कार्यालय और प्रमुख सरकारी इमारतें शामिल हैं. हालांकि ईरान ने कहा कि दुश्मन के हमलों में अयातुल्लाह अली खामेनेई और मसूद पेजेशकियान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है. इस बीच इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्टाली बेनेट ने ईरान पर तीखा हमला बोलते हुए शांति वार्ता की विफलता के लिए तेहरान को जिम्मेदार ठहराया है.
यह भी पढ़ें: धू-धूकर जलीं गाड़ियां.... देखें ईरान में इजरायल-अमेरिकी हमले की खौफनाक तस्वीर
उन्होंने ईरान मिसाइल हमलों के बीच बम शेल्टर के अंदर से इंडिया टुडे से बातचीत की. नेफ्टाली बेनेट ने कहा, 'इजरायल में लेफ्ट, राइट, सेंटर और विपक्ष पूरी तरह सरकार के साथ एकजुटता से खड़ा है. ईरान को ऐसे परमाणु हथियार और बैलिस्टिक मिसाइलें हासिल नहीं करने दी जाएंगी, जो इजरायल, यूएई, अमेरिका और भारत को निशाना बना सकें.' उन्होंने कहा, 'यदि ईरान परमाणु हथियार विकसित करने की योजना छोड़ दे तो शांति अब भी संभव है. इजरायल का लक्ष्य केवल ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना है, न कि सत्ता परिवर्तन. हालांकि ईरान की जनता के पास इस व्यवस्था को बदलने का अवसर है.'
यह भी पढ़ें: 'ट्रंप ने असली रंग दिखा दिया', US-इजरायल के ईरान हमले पर रूस का बयान
दूसरी ओर ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ (Operation Epic Fury) के तहत अमेरिकी हमलों को सही ठहराते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान लंबी दूरी की मिसाइलें विकसित कर रहा था, जो अमेरिका और अन्य देशों के लिए खतरा बन सकती हैं. उन्होंने तेहरान को चेतावनी देते हुए कहा, 'हथियार डालो या निश्चित तौर पर मौत का सामना करो.' वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ‘ऑपरेशन रोरिंग लॉयन’ (Operation Roaring Lion) पर कहा कि यह कार्रवाई ईरान से पैदा हो रहे 'अस्तित्वगत खतरे' को खत्म करने के लिए की गई है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









