
'शांति' के लिए 'युद्ध' की बात... क्या ट्रंप के पास नहीं है रूस-यूक्रेन जंग रुकवाने का कोई पुख्ता प्लान?
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति ने शपथ लेने के बाद पुतिन को रूस-यूक्रने युद्ध रोकने की धमकी दी है. उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने युद्ध नहीं रोका तो रूस बर्बाद हो जाएगा. इसलिए भलाई इसी में है कि वो हथियार डाल दें. हालांकि, ट्रंप की इन धमकियों का असर रूस पर होता नहीं दिख रहा है. जिससे पता चल रहा है कि उनके पास जंग रुकवाने का कोई पुख्ता प्लान नहीं है.
डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस में वापसी के 24 घंटों के अंदर काफी बड़े फैसले लिए गए हैं. अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर इमरजेंसी लग चुकी है. अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने की तैयारी हो चुकी है. ट्रंप की तरफ से युद्ध रुकवाने के लिए धमकी देना भी शुरू हो चुका है. ट्रंप ने पुतिन को रूस-यूक्रने युद्ध रोकने की धमकी दी है. उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने युद्ध नहीं रोका तो रूस बर्बाद हो जाएगा. इसलिए भलाई इसी में है कि वो हथियार डाल दें. हालांकि, ट्रंप की इन धमकियों का असर रूस पर होता नहीं दिख रहा है. जिससे पता चल रहा है कि उनके पास जंग रुकवाने का कोई पुख्ता प्लान नहीं है.
दरअसल, रूस-यूक्रेन युद्ध से दुनिया तंग आ चुकी है और इसका जल्द जल्द से समाधान चाहती है. इसलिए ये जानते हुए भी कि ट्रंप की बड़बोलेपन की आदत पुरानी है. सारी दुनिया उनके मुंह से सुनना चाहती है कि वो इस जंग को कब रुकवा देंगे.
100 से ज्यादा फाइलों पर किए साइन
राष्ट्रपति पद का कामकाज संभालने के पहले दिन ही डोनाल्ड ट्रंप ने 100 से ज्यादा सरकारी आदेशों पर साइन किए. शपथ ग्रहण के तुरंत बाद अपने ओवल ऑफिस में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कई आदेशों पर हस्ताक्षर किए और पत्रकारों को बताया कि वो इस बार वो ज्यादा आत्मविश्वास से भरा महसूस कर रहे हैं.
ट्रंप करीब 50 मिनट तक फाइलों पर साइन करते हुए पत्रकारों से बात करते रहे. ट्रंप से दर्जनों सवाल पूछे गए लेकिन बार-बार जिस बात को घुमा फिराकर पूछा गया वो रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़ी थी.
वहीं, जब उनसे पूछा कि पुतिन से कब मिल रहे हैं? तो उन्होंने (ट्रंप) कहा, हमारी मुलाकात बहुत जल्द हो सकती है. आपको क्या लगता है कि ये जंग कब तक रुकेगी? इसके लिए मुझे पुतिन से बात करनी होगी. जंग से उनकी हालत अच्छी नहीं है. ज्यादातर लोग समझते थे कि रूस-यूक्रेन युद्ध एक हफ्ते में खत्म हो जाएगा, लेकिन इसे 3 साल हो गए हैं, इसलिए उनकी हालत पतली है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









