
शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ मई के अंत में विशाल मार्च निकालेंगे इमरान खान, जनता से साथ देने की अपील
AajTak
इमरान खान ने जनता से कहा है कि वो इस्लामाबाद की ओर एक विशाल मार्च में शामिल हों. उन्होंने एक वीडियो मैसेज के जरिये जनता से आने का आह्वान किया.
पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को मई के अंतिम सप्ताह में जनता से इस्लामाबाद की ओर एक विशाल मार्च करने की घोषणा की. एक वीडियो मैसेज में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) प्रमुख ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों से प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार के खिलाफ एक लंबा मार्च और विरोध प्रदर्शन करने को कहा.
एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हर पाकिस्तानी, चाहे वह PTI समर्थक हो या नहीं, मई के अंतिम सप्ताह में अपने देश के 'घोर अपमान' के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन करने के लिए इस्लामाबाद की ओर मार्च करे.
पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र
PTI प्रमुख बड़ी रैली के संकेत दे रहे हैं. विशेष रूप से उनकी पार्टी ने कराची, पेशावर और लाहौर में तीन बड़ी रैलियां की हैं जहां उन्होंने नए चुनाव की मांग की. इससे पहले, इमरान खान ने पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश (CJP) उमर अता बंदियाल और राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को पत्र लिखकर संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) के एक पत्र में जांच की स्थिति क्या है इस बारे में पूछने का फैसला किया है.
उन्होंने दावा किया कि स्थानीय गद्दारों को लोगों को अपने विदेशी आकाओं का गुलाम बनाने के लिए पैसा मिलता है, हालांकि, जनता को एहसास हो गया है कि क्या हो रहा है और एक विदेशी साजिश के माध्यम से देश के राजनीतिक मामलों में हस्तक्षेप से नाराज और निराश है.
राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) ने वाशिंगटन में पाकिस्तान दूतावास से मिले "धमकी" टेलीग्राम पर चर्चा की और निष्कर्ष निकाला कि इमरान खान की सरकार को हटाने के लिए "कोई विदेशी साजिश नहीं हुई है".

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










