
शहबाज शरीफ ने PM मोदी को दिया पाकिस्तान आने का न्योता? क्या है वजह
AajTak
पाकिस्तान ने 8 सालों में पहली बार पीएम मोदी को पाकिस्तान आने का न्योता भेजा है. इससे पहले सार्क की बैठक के लिए साल 2016 में पाकिस्तान ने पीएम मोदी को बुलाया था. भारत ने इस बैठक का बहिष्कार किया था.
पाकिस्तान ने आठ सालों में पहली बार किसी भारतीय नेता को आधिकारिक रूप से पाकिस्तान आने का न्योता भेजा है. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पीएम नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान बुलाया है. शहबाज शरीफ ने पीएम मोदी को अक्टूबर के महीने में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया है.
पाकिस्तान के अखबार 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के मुताबिक, रविवार के दिन आधिकारिक सूत्रों ने प्रधानमंत्री मोदी को पाकिस्तान आने का न्योता दिए जाने की जानकारी दी है.
सूत्रों के मुताबिक, पीएम शहबाज शरीफ ने 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में आयोजित होने वाली एससीओ की बैठक में शामिल होने के लिए पीएम मोदी के साथ-साथ सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों को न्योता भेजा है.
पिछली बार पाकिस्तान ने 8 साल पहले 2016 में पीएम मोदी को सार्क (South Asian Association For Regional Cooperation Organisation) की बैठक में आमंत्रित किया था. हालांकि, भारत ने सार्क की बैठक का बहिष्कार कर दिया था जिसके बाद से इसकी बैठक आयोजित नहीं हुई और यह क्षेत्रीय संगठन भी लगभग निष्क्रिय बना हुआ है.
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए माना जा रहा है कि पीएम मोदी एससीओ की बैठक के लिए पाकिस्तान नहीं जाएंगे हालांकि, रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है भारत बैठक में अपना प्रतिनिधि भेज सकता है जैसा कि पहले होता रहा है.
पीएम मोदी एससीओ की बैठकों में नियमित रूप से हिस्सा लेते रहे हैं लेकिन पाकिस्तान से पहले कजाकिस्तान में आयोजित एससीओ की बैठक में भी नहीं पहुंच पाए थे. जुलाई में आयोजित बैठक के समय ही भारत में संसद का सत्र चल रहा था जिसे देखते हुए पीएम मोदी बैठक में शामिल नहीं हो पाए थे.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









