
शर्मनाक! डिलीवरी के लिए 6 KM पैदल चली गर्भवती, BP बढ़ने से हुई मौत
AajTak
गढ़चिरौली से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है. यहां एक गर्भवती महिला की पैदल चलने से दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना ने एक बार फिर सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है. यहां एक गर्भवती महिला की 6 किलोमीटर पैदल चलने के बाद मौत हो गई, क्योंकि उसका गांव मेन रोड से कटा हुआ है. ऐसे में वहां डिलीवरी के लिए कोई मेडिकल सुविधा नहीं थी. यही वजह थी कि वह पहले ही 6 किलोमीटर पैदल चलकर अपने बहन के यहां पहुंच गई. लेकिन इसी बीच उसे लेबर पेन हुआ और उसकी जान चली गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
अधिकारी के मुताबिक गढ़चिरौली जिले के एटापल्ली तालुका के आलदंडी टोला की रहने वाली 24 वर्षीय आशा संतोष किरंगा 9 महीने की गर्भवती थी. उसका पैतृक गांव आलदंडी टोला मेन रोड से कटा हुआ है और वहां डिलीवरी की कोई सुविधा नहीं है. ऐसे में समय पर मदद की उम्मीद में 1 जनवरी को अपने पति के साथ जंगल के रास्तों से 6 किलोमीटर पैदल चलकर अपनी बहन के घर पेठा के लिए निकली.
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु के मॉल में गर्भवती महिलाओं के लिए पिंक पार्किंग, लोग बोले- ऐसी सोच हर जगह होनी चाहिए
हालांकि, प्रेग्नेंसी के भारी और आखिरी स्टेज में इस मुश्किल सफर का उसके शरीर पर बुरा असर पड़ा. 2 जनवरी की सुबह उसे तेज लेबर पेन शुरू हो गया. उसे एम्बुलेंस से हेदरी के काली अम्माल अस्पताल ले जाया गया. हालांकि डॉक्टरों ने सिजेरियन ऑपरेशन का फैसला किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. बच्चा पहले ही गर्भ में मर चुका था. ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण महिला की भी कुछ देर बाद मौत हो गई.
गढ़चिरौली जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रताप शिंदे ने कहा कि महिला का रजिस्ट्रेशन आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से किया गया था. अचानक लेबर पेन और दिक्कतें शायद पैदल चलने की वजह से हुईं. डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए. तालुका स्वास्थ्य अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मंगवाई गई है, और मामले की जांच की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









