
शरीर में ये चार संकेत करते हैं पथरी का इशारा, अनदेखी की तो किडनी तक हो सकती है फेल
AajTak
किडनी स्टोन यानी पथरी बेहद गंभीर और दर्दनाक स्थिति है. इससे छुटकारा पाने के लिए इसकी समय पर पहचान जरूरी है. किडनी स्टोन की शुरुआत में आपका शरीर कई संकेत देता है. अगर आपने इन्हें समय रहते पहचान लिया और इसका इलाज करा लिया तो आप इस बीमारी से बच सकते हैं
आज के समय में किडनी स्टोन की बीमारी एक बेहद आम समस्या बन चुकी है. किडनी स्टोन को हिंदी में पथरी या पथरी की बीमारी कहा जाता है. कई बार ये बीमारी बेहद छोटे स्तर पर होती है और इंसान को ज्यादा परेशान नहीं करती है लेकिन जब यह गंभीर रूप ले लेती है तो इसमें आपको असहनीय दर्द हो सकता है. ये आपके दिन का सुकून और रातों की नींद छीन लेती है.
किडनी का काम खून साफ करना और यूरीन बनाना है. यह आपके खाने और पीने वाली सभी चीजों से निकले विषाक्त तत्वों (एक तरह का कचरा) को बाहर निकालने का काम करती है लेकिन जब किडनी से ये विषाक्त पदार्थ पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाते हैं तो ये धीरे-धीरे जमा होकर पथरी यानी स्टोन का रूप ले लेते हैं जिसे मेडिकल भाषा में किडनी स्टोन कहा जाता है.
किडनी स्टोन होने के कई कारण हैं लेकिन इस बीमारी से निपटने के लिए इसके शुरुआती लक्षणों को पहचानना जरूरी है. शरीर में लंबे समय तक ये परेशानी किडनी डैमेज और किडनी फेलियर का कारण बन सकती है.
किडनी स्टोन क्या बला है किडनी स्टोन को नेफ्रोलिथ या रीनल कैलकुली भी कहा जाता है. ये आमतौर पर कैल्शियम या यूरिक एसिड से बने नमक और खनिजों के ठोस संग्रह होते हैं. ये दाल बराबर छोटे-छोटे दानों से लेकर टेनिस बॉल के साइज तक के हो सकते हैं. ये गुर्दे के अंदर बनते हैं और कई बार यूरीनरी ट्रैक्ट (पेशाब की नली) में भी चले जाते हैं.
पथरी तब बनती है जब आपके आपके खाने-पीने से निकले विषाक्त तत्व यानी एक तरह का कचरा किडनी या पेशान नली में जमा हो जाता है. ये समस्या खासतौर पर तब पैदा होती है जब लोग पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं.
किसे होता है किडनी स्टोन का सबसे ज्यादा खतरा जिन लोगों को डायबिटीज या मोटापा होता है, उनमें गुर्दे की पथरी होना काफी आम है. यह रोग सिस्टिनुरिया नामक आनुवांशिक स्थिति के कारण भी हो सकता है. छोटे गुर्दे की पथरी आम तौर पर कोई खास लक्षण प्रकट नहीं करती है, लेकिन जब यह व्यक्ति की पेशाब नली तक पहुंचती है तो इससे भयंकर दर्द और कई समस्याएं हो सकती हैं. अगर गुर्दे की पथरी छोटी होती है तो यह यूरीन के जरिए शरीर से बाहर निकल जाती है. लेकिन अगर ये बड़ी होती है तो ये काफी दर्द पैदा करती है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











