
शरीर को ढेरों फायदे पहुंचाता है किचन का ये मसाला! डायबिटीज तक में है असरदार
AajTak
गरम मसाला किचन का ऐसा मसाला होता है जिसके बिना खाने में स्वाद नहीं आता. बिना गरम मसाले के कई लोगों को सब्जियां फीकी सी लगती हैं. गरम मसाला में कई अन्य मसाले भी शामिल होते हैं. ये खाने में जितना स्वाद बढ़ाता है, उतना ही ये सेहत के लिए भी लाभकारी होता है. चलिए जानते हैं गरम मसाले के फायदे.
हमारे किचन में मौजूद हर मसाला सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. लेकिन, गरम मसाले की अहम भूमिका होती है. गरम मसाला आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर माना जाता है. सेहत और स्वाद के गुणों से भरपूर गरम मसाला ना सिर्फ हमारे खाने को चटपटा बनाने का काम करता है बल्कि शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के बेस्वाद खाने में टेस्ट ला सकता है. जरा सा गरम मसाला खाने को बहुत ही स्वादिष्ट बना देता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि भारतीय किचन में रखे इस मसाले को जितना स्वादिष्ट माना जाता है, उतना ही ये शरीर के लिए फायदेमंद भी होता है. तो आइए जानते हैं कि गरम मसाले के कौन कौन से फायदे होते हैं.
गरम मसाला के फायदे
1. खांसी और जुकाम
जैसे-जैसे मौसम ठंडा होता है, उसके साथ ही खांसी और जुकाम जैसी बीमारियां बढ़ जाती हैं. गरम मसाले में मौजूद काली मिर्च और लौंग बलगम को साफ करने और गले की खराश को ठीक करने में सहायक होता है.
2. डाइजेशन को रखता है अच्छा
मॉनसून या सर्दियों के मौसम में लोगों को अक्सर तला हुआ खाना जैसे पकौड़े, पापड़ या भटूरे खाने का मन कर जाता है और ऐसे में पाचन क्रिया में बिगड़ना एक आम बात है. इसलिए, जब भी इस तरह का खाना बनाएं तो उसमें गरम मसाले का प्रयोग जरूर करें.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










