
शराब के नशे में बच्चों को स्ट्रिप क्लब ले गया टीचर, उतार दिए खुद के भी कपड़े, मिली ये सजा
AajTak
55 साल के स्कूल शिक्षक रिचर्ड ग्लेन एक स्कूल ट्रिप के प्रभारी थे. इसी दौरान बच्चों को वो एक स्ट्रिप क्लब ले गए. जिन छात्रों को वो स्ट्रिप क्लब में ले गए थे उनकी उम्र 16 से 18 साल के बीच थी. आरोप है कि शिक्षक ने कम उम्र के बच्चों के साथ शराब का भी सेवन किया.
अमेरिका के स्कूल में एक शिक्षक ने स्टूडेंट और टीचर के रिश्ते को ही कलंकित कर दिया. वहां के एक प्रतिष्ठित पब्लिक स्कूल के शिक्षक पर ट्रिप के दौरान छात्रों को स्ट्रिप क्लब ले जाने का आरोप है. शिक्षक पर कार्रवाई करते हुए प्रबंधन ने उनके स्कूल प्रवेश पर रोक लगा दी है. द सन की रिपोर्ट के मुताबिक 55 साल के स्कूल शिक्षक रिचर्ड ग्लेन एक स्कूल ट्रिप के प्रभारी थे. इसी दौरान बच्चों को वो एक स्ट्रिप क्लब ले गए. जिन छात्रों को वो स्ट्रिप क्लब में ले गए थे उनकी उम्र 16 से 18 साल के बीच थी. आरोप है कि शिक्षक ने कम उम्र के बच्चों के साथ शराब का भी सेवन किया. जिस वक्त प्रभारी शिक्षक बच्चों को स्ट्रिप क्लब ले जा रहे थे उस वक्त वो शराब के नशे में थे. आरोपी रिचर्ड ग्लेन बर्कविक-ऑन-ट्वीड, नॉर्थम्बरलैंड के स्कूल में शिक्षक थे. इतना ही नहीं आरोपी शिक्षक ने अपनी सहकर्मी महिला शिक्षकों के सामने ही कपड़े भी उतार दिए.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











