
शरद पवार पर ट्वीट कर घिर गईं अलका लांबा! BJP ने उठाए सवाल तो अब दी ये सफाई
AajTak
शरद पवार पर जुबानी हमला करने के बाद अब अलका लांबा बैकफुट पर आती नजर आ रही हैं. बीजेपी के सवाल पर उन्होंने कहा है कि वह उनका निजी बयान है, कांग्रेेस का इससे कुछ भी लेना-देना नहीं है. कांग्रेस का बयान पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट से जारी किया जाता है.
एनसीपी प्रमुख शरद पवार के खिलाफ सियासी हमला करने पर कांग्रेस नेता अलका लांबा पर बीजेपी ने सवाल उठाए थे. भाजपा ने उनसे पूछा था कि क्या यह कांग्रेस पार्टी की आधिकारिक बयान है. इस पर अब अलका लांबा की सफाई आई है. अलका लांबा ने कहा है कि यह उनका निजी विचार है.
अलका ने बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावला के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने शरद पवार को लेकर जो भी टिप्पणी की, वह उनकी पार्टी का आधिकारिक बयान नहीं है. आधिकारिक बयान उनकी पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट से जारी किया जाता है. अलका ने लिखा,' मैं एक कांग्रेस कार्यकर्ता हूं, मेरे ट्वीट मेरे निजी हैंडल पर स्वतंत्र विचार हैं, उनकी जिम्मेदारी और जवाबदेही मेरी है. पार्टी में लोकतंत्र है. हर किसी को अपने विचार रखने का अधिकार है.'
दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान जब शरद पवार से अडानी विवाद में जेपीसी जांच को लेकर सवाल किया गया था, तो अडानी ने जवाब में बताया था कि आखिर वह जेपीसी क्यों नहीं चाहते हैं? एनसीपी चीफ ने कहा था कि जेपीसी में सत्ताधारी दल का वर्चस्व होगा और इसलिए सच्चाई सामने नहीं आएगी. इसलिए वह जेपीसी नहीं चाहते हैं.
शेयर की थी पवार-अडानी की फोटो
पवार के इस बयान के बाद अलका लांबा ने सोशल मीडिया पर शरद पवार और गौतम अडानी की फोटो शेयर की थी. तस्वीर शेयर करते हुए अलका ने लिखा था,'डरे हुए लालची लोग ही आज अपने निजी हितों के चलते तानाशाह सत्ता के गुण गा रहे हैं. देश के लोगों की लड़ाई एक अकेला राहुल गांधी लड़ रहा है, पूंजीपति चोरों से भी और चोरों को बचाने वाले चौकीदार से भी.
बीजेपी नेता ने जताई थी हैरानी

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










