
शमी की पत्नी हसीन जहां ने शेयर किया पोस्ट, कहा- कोर्ट मेरे लिए मंदिर-मस्जिद जैसा और...
AajTak
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वाइफ हसीन जहां सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह कोर्ट पर भरोसा रखने की बात कर रही हैं और साथ ही दुश्मनों पर निशाना साधा है.
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वाइफ हसीन जहां सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह कोर्ट पर भरोसा रखने की बात कर रही हैं और साथ ही दुश्मनों पर निशाना साधा है. हसीन जहां ने अपने पोस्ट से ये संदेश देने की कोशिश की है कि महिला होने के नाते उन्हें कमजोर ना समझा जाए और ना ही वह कोर्ट जाते-जाते थकेंगी. मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां की शादीशुदा जिंदगी में हुए विवाद हर किसी को याद है. 2018 में मोहम्मद शमी पर हसीन जहां ने मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा जैसे आरोपों के तहत मामला दर्ज कराया था. हसीन जहां ने शमी के खिलाफ आईपीसी की धारा 498 ए (दहेज उत्पीड़न) और धारा 354 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज करवाया था.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












