शख्स ने पड़ोसी की साली समझकर की थी शादी, निकली उसकी पत्नी, जानें पूरा मामला
AajTak
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट की फैमिली कोर्ट में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को वापस बुलाने और बच्चों की कस्टडी हासिल करने के लिए अर्जी लगाई है, कड़कड़डूमा कोर्ट इस मामले में अगले महीने अप्रैल में सुनवाई करेगा.
दिल्ली की एक अदालत में एक पति ने अपनी पत्नी और बच्चों को पहले पति से वापस पाने के लिए गुहार लगाई है, यह मामला जितना अजीब है, उतना ही दिलचस्प भी. दरअसल एक महिला ने अपने पति को अपना जीजा बता कर शादी के कई साल बाद पड़ोस के रहने वाले एक युवक से शादी कर ली. इन दोनों ने यह शादी साल 2012 में की थी. लेकिन शादी का रजिस्ट्रेशन 2018 में कराया. इस शादी के बाद महिला को युवक से दो बच्चे भी हुए. लेकिन एक दिन पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ और पत्नी दोनों बच्चों के साथ घर छोड़ कर चली गई. पति ने जब उससे संपर्क साधा तो पत्नी ने कहा कि वह मायके में है और वापस नहीं आना चाहती फिर पत्नी को मनाने के लिए पति उसके मायके पहुंचा तो यह जानकर उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई कि वो मायके पहुंची ही नहीं थी. बल्कि अपने पहले पति के पास रह रही है पहले पति से भी उसके दो बच्चे हैं. यानी कुल मिलाकर महिला के दो शादियों से 4 बच्चे हैं और दूसरी शादी करते समय उसने इस बात को छुपाया कि वह पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है. यह पूरा मामला दिल्ली के मंडावली इलाके का है.
दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








