
शख्स जिसकी हैं 16 बीवियां-150 बच्चे, बोला- पत्नियों को संतुष्ट करना ही मेरी जॉब
AajTak
अफ्रीका के देश जिम्बाब्वे में एक शख्स का जनसंख्या नियंत्रण या चाइल्ड प्लान जैसी चीजों से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है क्योंकि ये शख्स अब तक 151 बच्चे पैदा कर चुका है. इस व्यक्ति की 16 पत्नियां हैं और ये जल्द ही 17वीं शादी भी करने जा रहा है. 66 साल के इस व्यक्ति की तमन्ना है कि वो 100 शादियां करे.
अफ्रीका के देश जिम्बाब्वे में एक शख्स का जनसंख्या नियंत्रण या चाइल्ड प्लान जैसी चीजों से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है क्योंकि ये शख्स अब तक 151 बच्चे पैदा कर चुका है. इस व्यक्ति की 16 पत्नियां हैं और ये जल्द ही 17वीं शादी भी करने जा रहा है. 66 साल के इस व्यक्ति की तमन्ना है कि वो 100 शादियां करे. मिशेक न्यानदोरो नाम के इस व्यक्ति का दावा है कि वो कोई काम नहीं करता है और उसकी फुलटाइम जॉब अपनी पत्नियों को संतुष्ट करना है. इस शख्स का कहना है कि उसकी बूढ़ी पत्नियां उसकी सेक्स ड्राइव को मैच नहीं कर पाती हैं और उसे लगातार युवा महिलाओं से शादी करनी पड़ती है. जिम्बाब्वे के मशोनालैंड सेंट्रल प्रांत के बायर जिले में रहने वाले मिशेक का कहना है कि वो मरने से पहले 1000 बच्चे पैदा करना चाहता है. इस शख्स ने अपने लिए एक शेड्यूल भी डिजाइन किया है. इस शेड्यूल के मुताबिक वो हर रात अपनी चार पत्नियों को शारीरिक तौर पर संतुष्ट करता है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












