
शक्ति सीरियल छोड़ने के बाद गौरी टोंक को हुआ अफसोस, कहा- 'रात भर रोती थी'
AajTak
एक्ट्रेस को बाद में ये एहसास हुआ कि उन्होंने ये ठीक नहीं किया. एक्ट्रेस ने इसपर कहा कि- अगर मैं सच कहूं तो ऐसा समय भी आया जब मैंने अपने ही डिसीजन के बारे में दोबारा सोचा. शक्ति एक ऐसा शो था जिसके लिए मैंने खूब मेहनत की थी.
कोरोना की पहली लहर ने ही लोगों के बीच खौफ काफी बढ़ा दिया था. लोगों को तब ये अंदाजा नहीं था कि ये बीमारी कितनी लंबी चलने वाली है. ऐसे में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के भी कई सारी ऐसी एक्ट्रेस थीं जिन्होंने काम से ज्यादा खुद को और परिवार के स्वास्थ्य को तवज्जो दी और प्रोजेक्ट्स छोड़ दिए. इन स्टार्स में एक नाम शक्ति अस्तित्व के एहसास की फेम गौरी टोंक का भी रहा. उन्होंने शो छोड़ दिया. ऐसा उन्होंने इसलिए किया ताकि वे और उनका परिवार कोरोना महामारी से बच सके.More Related News













