
शक्ति प्रदर्शन से पहले ही आ गई PAK PM इमरान खान के लिए बुरी खबर! इस मीटिंग में पहुंचे सिर्फ इतने सांसद
ABP News
पॉलिटिकल कमेटी के साथ भी आज इमरान खान की एक मीटिंग हुई थी, वहीं सियासी गलियारों में चर्चा ये भी थी कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अविश्वास प्रस्ताव से पहले ही इस्तीफा दे सकते हैं.
शनिवार को पाकिस्तान की संसद में देश के सियासी भविष्य का फैसला होना है. वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को संसदीय दल की मीटिंग की, हालांकि इस मीटिंग से इमरान खान के लिए बेहतर संकेत नहीं मिले हैं. शक्ति प्रदर्शन से पहले हुई इस मीटिंग में 155 में से महज 98 सांसद ही पहुंचे. इसमें से ज्यादातर इस्तीफे के खिलाफ दिखाई दिए.
वहीं दूसरी ओर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खबर थी कि पॉलिटिकल कमेटी के साथ भी आज इमरान खान की एक मीटिंग हुई थी, जिसमें सामूहिक इस्तीफे का प्रस्ताव दिया गया था. वहीं सियासी जानकारों में चर्चा ये भी थी कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अविश्वास प्रस्ताव से पहले ही इस्तीफा दे सकते हैं.

ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल तो भड़का तुर्की, कर दिया जंग में उतरने का ऐलान, समंदर में गिराए मिसाइल
ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल तो भड़का तुर्की, कर दिया जंग में उतरने का ऐलान, समंदर में गिराए मिसाइल








