
'शंघाई के घटिया स्टील पर निर्भर नहीं करेगा US का भविष्य', ट्रंप ने इस्पात आयात पर 50% टैरिफ का किया ऐलान
AajTak
यदि प्रस्तावित टैरिफ वृद्धि लागू की गई तो इससे आवास, मोटर वाहन और निर्माण क्षेत्र सहित उन उद्योगों की लागत बढ़ सकती है जो इस्पात पर बहुत अधिक निर्भर हैं. यह घोषणा ट्रंप द्वारा मजबूत व्यापार सुरक्षा के लिए लगातार किए जा रहे आह्वान के बीच की गई है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को विदेशी इस्पात आयात (Steel Imports) पर टैरिफ को दोगुना करने की योजना की घोषणा की, जिससे टैरिफ की दर मौजूदा 25 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगी. उन्होंने कहा कि इस टैरिफ का उद्देश्य अमेरिकी इस्पात उद्योग को बढ़ावा देना है. पेंसिल्वेनिया में यूएस स्टील के मोन वैली वर्क्स-इरविन प्लांट में बोलते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि टैरिफ में इस बढ़ोतरी से घरेलू इस्पात उत्पादकों को संरक्षण मिलेगा तथा अमेरिकी विनिर्माण को मजबूती मिलेगी.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, 'हम स्टील इम्पोर्ट पर टैरिफ में 25% की वृद्धि करने जा रहे हैं. हम संयुक्त राज्य अमेरिका में स्टील पर टैरिफ को 25% से 50% तक लाने जा रहे हैं, जिससे हमारे देश में स्टील उद्योग और भी अधिक सुरक्षित हो जाएगा.'चीन पर निशाना साधते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का भविष्य 'शंघाई के घटिया स्टील' पर निर्भर रहने के बजाय 'पिट्सबर्ग की ताकत और गौरव' के साथ निर्मित किया जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: 150 दिनों के लिए नए टैरिफ कानून लागू करने की तैयारी में ट्रंप, फिर दुनिया भर में दिखेगा असर
स्टील टैरिफ बढ़ाने से प्रमुख उद्योगों पर पड़ेगा असर
यदि प्रस्तावित टैरिफ वृद्धि लागू की गई तो इससे आवास, मोटर वाहन और निर्माण क्षेत्र सहित उन उद्योगों की लागत बढ़ सकती है जो इस्पात पर बहुत अधिक निर्भर हैं. यह घोषणा ट्रंप द्वारा मजबूत व्यापार सुरक्षा के लिए लगातार किए जा रहे आह्वान के बीच की गई है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में 2018 में स्टील पर पहली बार टैरिफ लगाए जाने के बाद से स्टील उत्पादों की कीमतों में लगभग 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. ट्रंप ने कहा कि जापान स्थित निप्पॉन स्टील से जुड़े प्रस्तावित निवेश सौदे के तहत यूएस स्टील एक अमेरिकी कंपनी बनी रहेगी.
जापानी कंपनी निप्पॉन करेगी यूएस स्टील में निवेश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











