
व्हील चेयर पर पहुंची गैंग रेप पीड़िता की सुप्रीम कोर्ट से मार्मिक अपील, इलाज करवाने की उठाई मांग
AajTak
34 वर्षीय महिला, जो गैंगरेप की शिकार होकर पूरी तरह लकवाग्रस्त हो गई है, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से समुचित इलाज, पुनर्वास और वित्तीय सहायता की मांग की है. वरिष्ठ वकील शोभा गुप्ता ने याचिका दाखिल की है. महिला के साथ सात महीने तक क्रूरतापूर्वक बलात्कार और बंधक बनाए जाने का मामला है. कोर्ट में इंसाफ के साथ सम्मानजनक जीवन की भी मांग की गई है.
गैंगरेप की शिकार 34 वर्षीय महिला, जो गर्दन से नीचे पूरी तरह लकवाग्रस्त है और व्हीलचेयर पर जीवन बिता रही है, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से समुचित इलाज और पुनर्वास की गुहार लगाई है. यह याचिका वरिष्ठ वकील शोभा गुप्ता ने दाखिल की है. महिला के साथ क्रूरतापूर्वक सामूहिक बलात्कार किया गया. उसे शारीरिक यातनाएं दी गईं और लगभग सात महीने तक अवैध रूप से बंधक बनाकर रखा गया. पीड़िता ने न सिर्फ इलाज बल्कि सरकार से पुनर्वास और वित्तीय सहायता की भी मांग की है ताकि वह सम्मान के साथ जीवन जी सके.
वकील शोभा गुप्ता के अनुसार, पीड़िता पहले से आंशिक रूप से दिव्यांग थी और व्हीलचेयर का इस्तेमाल करती थी, लेकिन आरोपी की लगातार यौन हिंसा और अमानवीय बर्ताव ने उसकी हालत और बिगाड़ दी. अब उसकी गर्दन से नीचे की पूरी बॉडी काम नहीं करती. केवल उंगलियों में थोड़ी बहुत संवेदना बची है. गुप्ता ने कहा कि इस अमानवीय यौन हिंसा ने उसे स्थायी शारीरिक अक्षमता, गहरा भावनात्मक आघात और सामाजिक अकेलेपन में धकेल दिया है.
पीड़िता की हालत इतनी गंभीर हो गई कि उसे उसके नजदीकी और विस्तारित परिवार ने भी त्याग दिया. अब उसके पास न कोई देखभाल करने वाला है और न ही किसी तरह का पारिवारिक सहयोग. याचिका में मांग की गई है कि केंद्र और राज्य सरकार को निर्देश दिया जाए कि पीड़िता को तत्काल इलाज, आर्थिक सहायता और पुनर्वास सेवाएं दी जाएं. गौरतलब है कि 23 मई को हाईकोर्ट ने एम्स में पीड़िता को भर्ती कराने का निर्देश दिया था. कोर्ट ने यह भी कहा कि उसे तत्काल चिकित्सीय उपचार और देखभाल उपलब्ध कराई जाए.
याचिका के मुताबिक, पीड़िता को आरोपी ने सात महीने तक बंधक बनाकर रखा और अकल्पनीय क्रूरता और अमानवीयता के साथ यौन हिंसा की. आरोपी एक 52 वर्षीय कैब चालक है जो ऑनलाइन ऐप के जरिए पीड़िता के संपर्क में आया था. वह पंजाब के जालंधर का निवासी है और उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी है.
फिलहाल आरोपी पंजाब की होशियारपुर जेल में बंद है. कई महीनों की मेडिकल लापरवाही, बंधक बनाए जाने और बार-बार बलात्कार की घटनाओं के बाद, 2023 में किसी तरह पीड़िता ने एक अर्जी दाखिल की. इसके बाद उसे वन स्टॉप सेंटर द्वारा बचाया गया. पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) के तहत होशियारपुर, पंजाब में एफआईआर दर्ज कराई. मुकदमे की सुनवाई के बाद, जनवरी 2025 में फास्ट ट्रैक कोर्ट, होशियारपुर ने आरोपी को दोषी ठहराया और उसे 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई.
हालांकि पीड़िता का कहना है कि जिस क्रूरता के साथ अपराध हुआ, उसके मुकाबले यह सजा बेहद कम है. उसे न सिर्फ शारीरिक और मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ रही है, बल्कि अब भी उसे धमकियों का सामना करना पड़ रहा है. सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका के माध्यम से उसने इंसाफ के साथ-साथ एक सम्मानजनक जीवन की भी मांग की है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







