
व्हाइट हाउस में बाइडेन की घोर बेइज्जती! ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति की फोटो की जगह लगवा दी 'ऑटोपेन' की तस्वीर
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन का छत्तीस का आंकड़ा है. बाइडेन को ट्रंप स्लीपी जो कहकर तंज कसते हैं और उन्हें अमेरिका का सबसे खराब राष्ट्रपति बताते हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर निशाना साधा है. लेकिन इस बार बाइडेन पर निशाना साधने का अंदाज बिल्कुल जुदा है.
व्हाइट हाउस के वेस्ट विंग के बाहर वॉकवे में पूर्व राष्ट्रपतियों की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें लगाई गई हैं. लेकिन इस प्रेसिडेशियल वॉक ऑफ फेम पर नजर डालेंगे तो बाइडेन का पोर्ट्रेट देखकर दंग रह जाएंगे.
व्हाइट हाउस में रोनाल्ड रीगन से लेकर बराक ओबामा तक रिपब्लिकन से लेकर डेमोक्रेटिक तक सभी पूर्व राष्ट्रपतियों के पोर्ट्रेट हैं. लेकिन बाइडेन की तस्वीर की जगह ऑटोपेन की तस्वीर लगाई गई है.
बाइडेन का ऑटोपेन से क्या है कनेक्शन?
ऑटोपेन एक स्वचालित यांत्रिक या डिजिटल डिवाइस है जो किसी व्यक्ति के हस्ताक्षर को ऑटोमैटिकली एप्लाई करता है. यह एक रोबोटिक आर्म या प्रोग्राम्ड पेन के जरिए काम करता है, जो मूल हस्ताक्षर का डिजिटल पैटर्न स्टोर करके उसे कागज पर उसी तरह बनाता है।
बाइडेन के मामले में डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि बाइडेन की शारीरिक क्षमताओं को छिपाने के लिए ऑटोपेन का दुरुपयोग किया गया, जिससे महत्वपूर्ण निर्णय बिना उनकी जानकारी के लिए लिए गए.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









