
व्हाइट हाउस में जेलेंस्की से मुलाकात कर बोले ट्रंप- त्रिपक्षीय बैठक होगी तो खत्म हो जाएगी जंग
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की. इस दौरान जेलेंस्की ने साफ करते हुए कहा कि युद्ध रोकना यूक्रेन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए वह रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत करने को तैयार हैं. वहीं, ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध के लिए पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को जिम्मेदार ठहराया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में अपने यूक्रेनी समकक्ष वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ एक बहुप्रतीक्षित मुलाकात की. यह बैठक पुतिन के साथ अलास्का में हुई उनकी बैठक के ठीक दो दिन बाद हुई है, जिसपर पूरी दुनिया की नजरें टिकी थीं. इस उच्च-स्तरीय बैठक में कई यूरोपीय नेता भी मौजूद थे जो शांति प्रक्रिया पर जोर दे रहे थे.
मुलाकात के दौरान जेलेंस्की ने स्पष्ट किया कि युद्ध को रोकना यूक्रेन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य के लिए वह रूसी राष्ट्रपति से बातचीत करने के लिए तैयार हैं. जेलेंस्की ने ट्रंप के उस प्रस्ताव का भी समर्थन किया, जिसमें त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन का सुझाव दिया गया था और उन्होंने कहा कि यूक्रेन इस तरह की बातचीत के लिए तैयार है.
तो नहीं होती जंग: ट्रंप
वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने इस बैठक को 'आखिरी मुलाकात नहीं' बताया और उम्मीद जताई कि बातचीत से कुछ अच्छा परिणाम निकलेगा. उन्होंने यूक्रेन युद्ध के लिए पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, 'बाइडेन का कार्यकाल भ्रष्ट था, इस जंग के लिए वही जिम्मेदार हैं.' ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अगर वह राष्ट्रपति होते तो यह जंग कभी शुरू ही नहीं होती.
'पुतिन नहीं चाहते युद्ध'
ट्रंप ने कहा कि पुतिन अलास्का में उनसे मिलने अमेरिकी धरती पर आए, क्योंकि वे भी युद्ध नहीं चाहते. उन्होंने विश्वास जताया कि अगर त्रिपक्षीय बैठक होती है तो जंग खत्म हो जाएगी. ट्रंप ने कहा कि दुनिया यूक्रेन युद्ध से थक चुकी है और अब इसे समाप्त करने का समय आ गया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








