
व्हाइट हाउस ने जारी की ट्रंप की सुपरहीरो वाली तस्वीर, कहा- उम्मीद, सच्चाई और न्याय...
AajTak
सुपरमैन डीसी कॉमिक्स का प्रतिष्ठ सुपरहीरो है, जो अमेरिकी संस्कृति में सत्य, न्याय और नैतिकता का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में ट्रंप को सुपरमैन के तौर पर दिखाना सत्य और न्याय के प्रतीक के तौर पर दर्शाना है.
डोनाल्ड ट्रंप जब से अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं. वह सुर्खियों में बने रहते हैं. कभी ट्रेड, कभी टैरिफ तो कभी युद्ध को लेकर उनकी बयानबाजियों की वजह से वह लाइमलाइट में बने रहते हैं. व्हाइट हाउस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से ट्रंप की एक तस्वीर शेयर की है, जिस पर चर्चा हो रही है.
व्हाइट हाउस ने सुपरमैन की पोशाक में ट्रंप की एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में सुपरमैन की कॉस्ट्यूम में ट्रंप को उसी के पोज में देखा जा सकता है. इस तस्वीर के साथ व्हाइट हाउस ने लिखा है- उम्मीद के प्रतीक. सच्चाई, न्याय और अमेरिकी तरीका. सुपरमैन ट्रंप.
बता दें कि सुपरमैन डीसी कॉमिक्स का प्रतिष्ठ सुपरहीरो है, जो अमेरिकी संस्कृति में सत्य, न्याय और नैतिकता का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में ट्रंप को सुपरमैन के तौर पर दिखाना सत्य और न्याय के प्रतीक के तौर पर दर्शाना है.
व्हाइट हाउस ने सुपरमैन के अवतार में ट्रंप की तस्वीर ऐसे समय पर शेयर की है, जब अमेरिका सहित कई देशों में 11 जुलाई को नई सुपरमैन फिल्म रिलीज हो चुकी है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









