
'वो 12 की थी, मैं 30 का', आखिर किसको देख जो बाइडन ने कही ये बात
AajTak
राष्ट्रपति जो बाइडन जब डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के एक कार्यक्रम में स्पीच दे रहे थे, तभी उन्हें भीड़ में एक महिला दिखी. उसे देखते ही उन्होंने अपना भाषण बीच में रोक दिया और बोले- बहुत पुरानी बात है, वो 12 की थी और मैं 30 का, उन्होंने जैसे ही ये बात कही वहां मौजूद लोग अपनी हंसी रोक नहीं पाए(
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन शुक्रवार को डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी में स्पीच देने पहुंचे थे. भाषण के बीच में उन्होंने भीड़ में एक महिला को देखा और उसे पहचान लिया. उसे देखते ही उनके मुंह से निकल गया- बहुत पुरानी बात है. वो 12 की थी और मैं 30 का. बस फिर क्या था, उनके मुंह से जैसे ही ये बात निकली, वहां मौजूद लोग हंसने लगे. उन्हें राष्ट्रपति का पुराने लोगों को याद रखने और इस तरह भाषण बीच में ही रोकने का जेस्चर पसंद आया. उन्होंने जो बाइडन के लिए चीयर भी किया.
दरअसल जो बाइडन यहां 'कमिटेड टू अमेरिका' कैंपेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचे थे. हाउस रिपब्लिकंस ने हाल ही में इस कैंपेन को शुरू किया है. जो बाइडन नेशनल एजुकेशन एसोसिएशन के हेडक्वार्टर पर मौजूद थे, वहीं उन्होंने उस महिला को मौजूद भीड़ में पहचान लिया.
अपने भाषण के बीच उन्होंने महिला से कहा, 'तुम मुझे यहां Hi बोलने आई हो.' फिर वो मुस्कुराते हुए बोले 'बहुत पुरानी बात है, वो 12 की थी, और मैं 30 का. खैर छोड़िए इस बात को...'
Biden: “She was 12 I was 30.” D.C. Crowd: haahahahahaha And Democrats call Republicans brainwashed?pic.twitter.com/wB2EKHREg6
बाद में उस महिला के बारे में जो बाइडन ने कहा कि उसने उनकी बहुत मदद की है. उन्होंने कहा, 'नहीं मैं ये सच में दिल से कह रहा हूं. और जो मुझे जानते हैं, वो कभी संदेह नहीं कर सकते कि मैंने जो कहा वो सही मायनों में कहा.'
हालांकि इसके बाद वो वापस अपना भाषण देने लगे और उस महिला के बारे में ज्यादा बातचीत नहीं की. हालांकि कार्यक्रम के दौरान उन्होंने रिपब्लिक पार्टी पर जमकर हमला बोला.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









