
'वो हमारे बारे में क्या सोचेंगे...', PAK में चीनी नागरिकों पर हमले को लेकर बोले शहबाज शरीफ
AajTak
पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर हमले के मामले लगातार आते रहे हैं. चीनी प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चीन अकसर चिंतित रहता है. ऐसे में अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने नागरिकों से कहा है कि वो विदेशी निवेशकों के साथ सहयोग करें.
पाकिस्तान में चीनी नागरिकों की सुरक्षा पर मंडराते खतरे के बीच पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने नागरिकों से विदेशी निवेशकों के साथ सहयोग करने का आह्वान किया है. गुरुवार को बलूचिस्तान में बोलते हुए शहबाज शरीफ ने कहा कि अगर पाकिस्तान के लोग उनके खिलाफ कोई काम करेंगे तो वो पाकिस्तान के बारे में नकारात्मक सोच रखेंगे.
उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को उन विदेशी निवेशकों का ख्याल रखना चाहिए जो प्रांत की बेहतरी के लिए कोशिश कर रहे हैं.
शहबाज शरीफ ने कहा, 'बलुचिस्तान विशाल खनिजों और अन्य प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है, जिनकी खोज की जानी चाहिए. क्षेत्र के विकास का लाभ यहां के स्थानीय लोगों को दिया जाना चाहिए. यहां के संसाधनों पर पहला अधिकार बलुचिस्तान और यहां के स्थानीय लोगों का है. साथ ही यहां के लोगों को उन दोस्तों क ख्याल रखना चाहिए जो ग्वादर के लोगों की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं.'
शहबाज शरीफ ने अपने नागरिकों से सवाल किया, 'अगर हम उनके (चीनी नागरिकों) के खिलाफ काम करेंगे तो वे हमारे बारे में क्या सोचेंगे?'
इसके साथ ही शहबाज शरीफ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वो विदेशियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें.
'पिछली सरकारों ने चीनी नागरिकों को उनके हाल पर छोड़ दिया'

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.









