
'वो मेरा दोस्त था, मेरी पूरी दुनिया था', कहता था- पापा हमारे देश में क्या नहीं है? बेटे के निधन से टूट गए अनिल अग्रवाल!
AajTak
Anil Agarwal Emotional Words: इस दुख की घड़ी में पूरा देश अनिल अग्रवाल के साथ खड़ा है. अनिल अग्रवल ने अपने बेटे को खोने दर्द सोशल मीडिया पर साझा किया है, उनकी शब्दों को पढ़कर हर कोई गमगीन है.
बेटे को खोने गम कोई भी बर्दाश्त नहीं कर सकता. पिता के रहते अगर बेटा दुनिया को अलविदा कह दे तो एक पिता के लिए इससे बड़ा दर्द क्या हो सकता है? जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, अपना एक-एक गुर सिखाया... बेटे ने भी मान-सम्मान बढ़ाने में कोई कमी नहीं की. लेकिन अचानक एक दिन वो बेटा बिना कुछ कहे बगैर दुनिया छोड़ दे, तो उस पिता के लिए इससे बड़ा पीड़ादायक क्या हो सकता है?
देश के जाने-माने उद्योगपति अनिल अग्रवाल इसी पीड़ा से गुजर रहे हैं, देश भी सदमे में है, अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का निधन बुधवार को हो गया. वो 49 साल के थे. खुद अनिल अग्रवाल ने इस दुखद खबर की जानकारी दी.
अनिल अग्रवाल का छलका दर्द
बता दें, अनिल अग्रवाल वेदांता ग्रुप के चेयरमैन हैं. भारत से लेकर ब्रिटेन तक में अनिल अग्रवाल की दर्जनों कंपनियां हैं. इस दुख की घड़ी में पूरा देश अनिल अग्रवाल के परिवार के साथ खड़ा है. अनिल अग्रवल ने अपने बेटे को खोने दर्द सोशल मीडिया पर साझा किया है, उनकी शब्दों को पढ़कर हर कोई गमगीन है, ऐसा पल किसी को न देखना पड़े.
अनिल अग्रवाल लिखते हैं, 'एक मिडिल क्लास बिहारी परिवार में जन्मा था अग्नि, अपनी मां का दुलारा अग्नि बचपन में बेहद चंचल और शरारती था. हमेशा हंसता, हमेशा मुस्कुराता. यारों का यार था वो, और अपनी बहन प्रिया को लेकर सबसे प्रोटेक्टिव भी.'
पिता बताते हैं... अग्निवेश जिससे भी मिलता, उसे अपना बना लेता था. वो सिर्फ बेटा नहीं था- वो मेरा दोस्त था, मेरी शान था, मेरी पूरी दुनिया था. अभी तो साथ मिलकर बहुत कुछ करना था अग्नि. तुम्हें पूरी जिंदगी जीनी थी. कितने सपने थे, कितने अरमान थे, सब कुछ अधूरा ही रह गया. समझ नहीं आता, तुम्हारे बिना अब ज़िन्दगी कैसे कटेगी बेटा.

Piyush Goyal On Iran War: 'कुछ नुकसान तो होगा, लेकिन भारत...', US-ईरान युद्ध को लेकर बोले पीयूष गोयल
Piyush Goyal On Energy Crisis India: मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच भारत समेत दुनियाभर में ऊर्जा संकट देखने को मिल रहा है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत हर चुनौती से पार पाने में सक्षम रहा है.












