
'वो नीली आंखों वाला चायवाला...', मॉडलिंग के बाद अब लंदन में शुरू किया ये काम
AajTak
पाकिस्तान के खूूबसूरत और हैंडसम वायरल चायवाले अरशद खान को लेकर नया अप्डेट और भी दिलचस्प है. दरअसल अरशद ने अपना कैफे खोला है और वह भी लंदन में यानी अब वह लंदन में लोगों को चाय पिलाने वाले हैं.
क्या आपको पाकिस्तान का वह चायवाला याद है जिसने अपनी तीखी नीली निगाहों से इंटरनेट पर लोगों को दीवाना कर दिया था? जी हां, हम बात कर रहे हैं अरशद खान की. फ़ोटोग्राफ़र जिया अली ने अरशद को अपने कैमरे में कैद किया तो वह एक ऑनलाइन सैनसेशन बन गए. तब से जिंदगी यूं बदली कि अरशद ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. कम ही लोग जानते हैं कि 2020 में अरशद ने इस्लामाबाद में अपना खुद का चाय कैफे लॉन्च किया. उनके तीन चाय कैफे हैं, दो लाहौर में और एक मुरी में.
लंदन में चाय बनाने की तैयारी
लेकिन, अब अरशद ने पूर्वी लंदन के इलफोर्ड लेन में एक कैफे खोला है. एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, अरशद ने कहा, "मेरी यात्रा तैयारी हो रही है और मैं अपने प्यारे प्रशंसकों के लिए चाय बनाना पसंद करूंगा. मुझे लंदन यात्रा के लिए हजारों रिक्वेस्ट आई हैं. हमारी पहली अंतरराष्ट्रीय चाय की दुकान अब इलफोर्ड लेन पर खुली है." और इसको लेकर लोगों के रिएक्शन पहले से ही बड़े पैमाने पर हैं.
'जल्दी लंदन पहुंच रहा हूं'
अरशद ने कहा दुर्रानी बंधुओं के साथ, हमने इलफर्ड लेन से एक नई शुरुआत करने का फैसला किया क्योंकि यह बड़ी संख्या में पाकिस्तानियों और भारतीयों का घर है जो चाय पसंद करते हैं. मैं व्यक्तिगत रूप से जल्द ही लंदन में रहूंगा." लंदन के कैफ के लिए इंस्टाग्राम पर अरशद का chaiwalauk_ak नाम का एक अकॉउंट भी है जिसपर उन्होंने नए कैफे के अप्डेट डालने शुरू कर दिए हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











