
'वो चाहें तो आ सकते हैं...', ट्रंप के साथ विवाद के बीच रूस ने दिया मस्क को ये 'बंपर ऑफर'
AajTak
रूसी संसद (ड्यूमा) की अंतरराष्ट्रीय मामलों की समिति के पहले उपाध्यक्ष दिमित्री नोविकोव ने रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी TASS से बातचीत में कहा कि अगर मस्क चाहें, तो रूस उन्हें शरण देने पर विचार कर सकता है. नोविकोव ने कहा, 'मस्क का खेल बिल्कुल अलग है, उन्हें किसी राजनीतिक शरण की जरूरत नहीं पड़ेगी, लेकिन अगर पड़ी, तो रूस निश्चित रूप से उन्हें शरण दे सकता है.'
एलॉन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के बीच तनाव अब राजनीतिक टकराव में बदलता जा रहा है. इस बीच रूस के एक वरिष्ठ सांसद ने मस्क को रूस में 'राजनीतिक शरण' देने का ऑफर दिया है. यह कदम क्रेमलिन की ओर से अतीत में दी गई हाई-प्रोफाइल सुरक्षा की याद दिलाता है.
रूस ने दिया राजनीतिक शरण का ऑफर
रूसी संसद (ड्यूमा) की अंतरराष्ट्रीय मामलों की समिति के पहले उपाध्यक्ष दिमित्री नोविकोव ने रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी TASS से बातचीत में कहा कि अगर मस्क चाहें, तो रूस उन्हें शरण देने पर विचार कर सकता है.
नोविकोव ने कहा, 'मस्क का खेल बिल्कुल अलग है, उन्हें किसी राजनीतिक शरण की जरूरत नहीं पड़ेगी, लेकिन अगर पड़ी, तो रूस निश्चित रूप से उन्हें शरण दे सकता है.' उन्होंने इस बयान में एडवर्ड स्नोडन को दी गई शरण का हवाला भी दिया.
विवादों में एलॉन मस्क
यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब अमेरिका की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है. ट्रंप के पूर्व सलाहकार स्टीव बैनन ने मस्क को 'अवैध प्रवासी' करार देते हुए उनकी निर्वासन और स्पेसएक्स को जब्त करने की मांग की है. मस्क की ओर से हाल ही में अपने ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट (जो NASA और ISS के बीच की कड़ी है) को बंद करने की धमकी ने अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है, जिससे सरकार के हस्तक्षेप की मांग तेज हो गई है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









