
'वो गाना गाता गया, गोली चलाता गया...', फोक सिंगर का अनोखा VIDEO वायरल
AajTak
पाकिस्तान सिंगर अली जफर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें एक फोक सिंगर स्टेज पर गाना गाते हुए बंदूक से गोलियां चलाए जा रहा है. ये वीडियो वायरल हुआ तो लोग इस पर ढेरों कमेंट करने लगे.
आम तौर पर देखा जाता है कि गायक शांत स्वभाव वाले और मीठी जुबान के होते हैं. लेकिन हाल में वायरल हुए वीडियो में तो कुछ और ही देखने को मिला. पाकिस्तान के सिंगर अली जफर ने ये वीडियो शेयर किया है.
एक हाथ में इंस्ट्रूमेंट, दूसरे में सजीधजी बंदूक
इसमें एक लोक गायक स्टेज पर अजीब सा म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट लिए गाना गा रहा है. ये एक लाइव परफोर्मेंस है. यहां उसके एक हाथ में तो इंस्ट्रूमेंट है लेकिन दूसरे हाथ में बंदूक है. कमाल है कि बंदूक भी सजी धजी है. अब वीडियो में दिखता है कि शख्स गाना तो गा रहा है लेकिन साथ - साथ फायरिंग भी करता जा रहा है. वह एक नहीं बल्कि कई बार गोली चलाता है.
'इसकी आलोचना करने की हिम्मत तो करें'
यह क्लिप कथित तौर पर पाकिस्तान की है. अली जफर ने इसके कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा, ''इन्हें टैग करने और उनकी गायकी की आलोचना करने की हिम्मत तो करें.'' वीडियो वायरल हुआ तो इसने लोगों को खूब ध्यान खींचा और इसे 3 लाख से अधिक बार देखा गया. लोगों ने इसपर ढेरों कमेंट किए, एक ने लिखा- "मैंने सुना है कि गाने की कोई मांग भी नहीं थी."
'वो गाना गाता गया, गोली चलाता गया...'

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











