
वो कोर्ट केस जिसकी वजह से शपथ नहीं ले सके अफजाल अंसारी, संसद में आए लेकिन स्पीकर चुनाव में नहीं हो सके शामिल
AajTak
अफजाल अंसारी दूसरी बार यूपी की गाजीपुर सीट से लोकसभा चुनाव जीते हैं. वे इस बार सपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे और बीजेपी के पारसनाथ राय को 1,24,861 वोटों से चुनाव हराया है. अफजाल को 5,39,912 वोट और पारसनाथ राय को 4,15,051 मत मिले. 2019 में अफजाल अंसारी ने बसपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी.
18वीं लोकसभा का पहला सत्र चल रहा है. नए सांसद सदन में सदस्यता की शपथ ले रहे हैं. लेकिन कुछ नेता ऐसे हैं, जो अब तक शपथ नहीं ले पाए हैं. उनमें यूपी से एकमात्र सपा सांसद अफजाल अंसारी का नाम भी शामिल है. इसके पीछे कानूनी पेच फंसा माना जा रहा है. अफजाल को गैंगस्टर एक्ट के मामले में सजा हुई है और सुप्रीम कोर्ट ने सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने पर रोक लगा रखी है. इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है.
अफजाल दूसरी बार गाजीपुर सीट से चुनाव जीते हैं. वे इस बार सपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे और बीजेपी के पारसनाथ राय को 1,24,861 वोटों से चुनाव हराया है. अफजाल को 5,39,912 वोट और पारसनाथ राय को 4,15,051 मत मिले. 2019 में अफजाल अंसारी ने बसपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी. उन्होंने 2019 में बीजेपी के मनोज सिन्हा को हराया था. अफजाल के भाई माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद गाजीपुर में पहली बार लोकसभा चुनाव हुआ है. गाजीपुर के साथ पड़ोस के बलिया, मऊ, आजमगढ़ और वाराणसी जिले में भी अंसारी परिवार का प्रभाव माना जाता है.
संसद पहुंचे अफजाल, शपथ नहीं ले सके
दो दिन पहले अफजाल संसद में शपथ लेने के लिए निकले थे. बुधवार को वे संसद भी पहुंचे और सपा के वरिष्ठ नेताओं से भी मिले. कुछ देर तक बातचीत की. उसके बाद अचानक उठकर चले गए और संसद में सदस्यता की शपथ नहीं ले पाए. इसके पीछे का कारण भी सामने आया है.
क्या है पूरा मामला
दरअसल, एमपी-एमएलए कोर्ट ने पिछले साल अफजाल अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के मामले में चार साल की सजा सुनाई थी. इसके कारण अफजाल की संसद सदस्यता चली गई थी. बाद में अफजाल ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी. जब राहत नहीं मिली तो सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. पिछले साल दिसंबर में सुप्रीम कोर्ट ने अफजाल को मिली सजा पर रोक तो लगा दी थी, लेकिन कई शर्तें तय की थीं. सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में कहा था कि जब तक इलाहाबाद हाईकोर्ट से अफजाल की अपील पर फैसला नहीं आ जाता, तब तक वो ना तो संसद की कार्यवाही में हिस्सा ले सकते हैं और ना ही सदन में किसी मुद्दे पर वोटिंग कर सकते हैं. यही कारण है कि उन्हें संसद में शपथ नहीं दिलाई गई. इस मामले में जुलाई के पहले हफ्ते में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है. माना जा रहा है कि उसके बाद ही अफजाल के शपथ लेने की संभावना है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






