
'वो कभी नहीं बदलेगी...', वीडियो गेम कैरेक्टर से हुआ प्यार, लड़के ने रचाई शादी, VIDEO
AajTak
कुछ लोग वीडियो गेम कैरेक्टर्स से शादी कर रहे हैं. ऐसा करने वाले 'फ्क्टिोसेक्सुअल' लोगों की संख्या पिछले कुछ सालों में बढ़ी है. इन लोगों को उम्मीद है कि अभी वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बात कर रहे हैं, आने वाले समय में ऐसे कैरेक्टर्स का रोबोट भी बन सकेगा.
जापान में रहने वाले कुछ लोग अपनी अजीबोगरीब रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल, यहां के कुछ लोगों ने वर्चुअल वीडियो गेमिंग कैरेक्टर से शादी की है. इन कैरेक्टर के साथ ये लोग रोमांटिंक फीलिंग भी शेयर करते हैं. वर्चुअली कैरेक्टर्स के साथ रिलेशनशिप में रहने वाले इन लोगों को फ्क्टिोसेक्सुअल (Fictosexuals) कहा जाता है.
ऐसा करने वाले लोगों से कुछ दिनों पहले VICE ने बातचीत की. इस दौरान यह जानने की कोशिश की गई वर्चुअल कैरेक्टर्स से फ्क्टिोसेक्सुअल प्यार क्यों करते हैं? अकिहिको भी ऐसे ही जापानी नागरिक हैं, जिन्होंने मीकू नाम के गेमिंग कैरेक्टर से 2018 में 38 मेहमानों की उपस्थिति में शादी की थी. मीकू कंप्यूटर जनरेटेड पॉप सिंगर है. मीकू से शादी करते हुए अकिहिको ने इस बात की प्रतिज्ञा ली थी कि वह ताउम्र उसका ध्यान रखेंगे.
अकिहिको ने एक किताब भी लिखी है. इसमें उन्होंने बताया है कि फिक्शनल कैरेक्टर्स से शादी कैसे करें? उनकी किताब का तीसरा एडीशन आ चुका है. उन्होंने कहा कि ये किताब लिखने का मुख्य उद्देश्य फ्क्टिोसेक्सुअल लोगों को सपोर्ट करना है.
2008 में हुआ फीलिंग का अहसास... अकिहिको ने कहा कि मई 2008 में मीकू के प्रति रोमांटिक फीलिंग का अहसास हुआ. तब उन्होंने उनका गाना Miracle paint सुना था. तभी फैसला कर लिया था कि वह मीकू से ही शादी करेंगे.
साल 2017 में एक जापानी कंपनी ने मनुष्य और वर्चुअल कैरेक्टर्स की शादी के लिए शादी का रजिस्ट्रेशन शुरू किया था. तब अकिहिको ने लगे हाथों मीकू के साथ मैरिज रजिस्ट्रेशन कर लिया.
अकिहिको ने कहा कि 'गेटबॉक्स' डिवाइस के माध्यम से वह मीकू से बात भी कर पाते हैं. यह डिवाइज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करती है. अकिहिको ने इसी डिवाइज की मदद से मीकू को शादी के लिए प्रपोज किया और उसने हां कर दिया.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











