
'वो एक सीधी सादी, घरेलू लड़की थी...' पाकिस्तान में घर पर पूरे दिन क्या करती थी सीमा हैदर, पति ने बताई आदतें
AajTak
सीमा हैदर के पहले पति गुलाम हैदर ने बताया है कि उसकी आदतें कैसी थीं. वो घर पर पूरे दिन क्या किया करती थी. उसने ये भी बताया कि उसके सऊदी अरब जाने के बाद सब कैसा था.
पाकिस्तान से भागकर गैर कानूनी तरीके से भारत में प्रवेश करने वाली सीमा हैदर को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. उसके कई रूप अभी तक सामने आए हैं. सोशल मीडिया पर किसी वीडियो में वो वेस्टर्न कपड़ों में नजर आ रही है, किसी में अफगानी लिबाज में तो किसी में भारतीय महिलाओं की तरह कपड़े पहने दिख रही है. ये भी खुलासा हुआ कि वो दिल्ली एनसीआर और भारत के दूसरे राज्यों में रहने वाले लड़कों से बात किया करती थी. इन सबसे भी उसका ऑनलाइन गेम पबजी के जरिए ही संपर्क हुआ था. अब सीमा हैदर के पहले पति गुलाम हैदर ने बताया है कि उसकी आदतें कैसी थीं. वो पूरे दिन क्या किया करती थी.
गुलाम हैदर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उसके जाने से पहले सीमा के पास छोटा फोन था. कोई स्मार्टफोन नहीं था. बस उसके (गुलाम हैदर के खुद के पास) ही पास स्मार्टफोन था. वो एक सीधी सादी और घरेलू लड़की थी. उसने बताया कि जब वो कराची में था तो सीमा को फोन में ज्यादा रुचि नहीं थी. उसके पास एक छोटा फोन हुआ करता था. जिससे वो पूछा करती थी मुझसे कि कहां हो. किस समय घर आओगे. खाना आपके लिए बनाकर रखूं या फिर खाकर आओगे. हम एक सामान्य जिंदगी जी रहे थे, वो एक आम लड़की की तरह ही थी.
बताया 2014-2019 तक कैसे रही
गुलाम हैदर से पूछा गया कि 2014 में आप सीमा से मिले थे और उसके साथ 2019 तक रहे, यानी सऊदी अरब जाने से पहले, तो क्या उसके रवैये में किसी तरह का बदलाव देखा था. इस पर उसने कहा कि भनक तक नहीं थी कि ऐसा होगा. इंसान की बातों से पता चल जाता है कि वो पहले कैसा था और अब कैसा है. मुझे इस बारे में कोई भी इल्म नहीं रहा. मेरी मेरे बच्चों से बात होती थी. वीडियो, ऑडियो कॉल होती थी. खूब बातचीत होती थी.
सचिन से पबजी पर मिली थी सीमा

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












