
'वो अपनी वसीयत से करिश्मा के बच्चों को कैसे बाहर कर सकता है?', बोलीं संजय कपूर की बहन
AajTak
दिवंगत संजय कपूर की बहन मंदिरा ने उनकी वसीयत में करिश्मा कपूर के बच्चों का नाम नहीं शामिल होने पर हैरानी जताई है. उनका कहना है कि वो समझ नहीं पा रहीं कि कैसे संजय अपने ही बच्चों को वसीयत से बेदखल कर सकते हैं.
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे. उनके जाने के बाद से परिवार में पैसों और जायदाद को लेकर विवाद खड़ा हो चुका है. उनकी पत्नी प्रिया सचदेव और करिश्मा कपूर के बच्चों के बीच कानूनी लड़ाई भी जारी है, क्योंकि उन्हें अपने पिता संजय कपूर की जायदाद से कुछ हासिल नहीं हुआ है. अब अपने भाई संजय कपूर की वसीयत पर बहन ने हैरानी जताई है.
वसीयत से निकला करिश्मा के बच्चों का नाम, क्या बोलीं संजय कपूर की बहन?
संजय कपूर की बहन मंदिरा कपूर स्मिथ ने विक्की लालवानी के यूट्यूब चैनल पर कहा है कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि उनके भाई ने अपने बच्चों को अपनी वसीयत में जगह नहीं दी. उन्हें अपने परिवार का मजाक पब्लिक में बनता देख बिल्कुल खुशी नहीं महसूस हो रही है. मंदिरा ने कहा, 'हमने वसीयत पढ़ी है और वो मुझे बिल्कुल नॉर्मल नहीं लगी थी. मुझे समझ नहीं आ रहा कि मेरा भाई अपनी वसीयत से अपने बच्चों का नाम कैसे हटा सकता है.'
'पहली बात जो हमने सुनी वो थी कि करिश्मा के बच्चों को कुछ नहीं मिलने वाला. ये पूरी बात बहुत अजीब है. पहला रिएक्शन मेरी मां की तरफ से आया और वो बहुत परेशान थीं. उन्हें पूरी बात पर यकीन नहीं हुआ. मेरी दिक्कत ये है कि इस परिवार को मजाक बना दिया गया है. मेरे पिता ने अपनी विरासत बनाने के लिए बहुत मेहनत की और मेरे भाई ने इसे आगे बढ़ाया. इन सबका पूरी दुनिया के सामने मजाक उड़ाया जा रहा है और वो भी पैसों के लिए.'
क्या संजय कपूर की वसीयत पर है मंदिरा को शक?
मंदिरा ने आगे ये भी कहा है कि उन्हें अपने भाई संजय कपूर की वसीयत पर पूरा शक है. क्योंकि उनके परिवार की विरासत को सभी ने मिलकर बनाया है और वो हैरान हैं कि ये सबकुछ अब प्रिया सचदेव के पास जाएगा. मंदिरा ने कहा, 'सच कहूं तो, मुझे इस पूरे मामले पर बहुत शक है. हमारा परिवार ऐसे नहीं चलता. लोग जो चाहें कह सकते हैं और ये सच है कि मैंने अपने भाई से चार साल तक बात नहीं की. लेकिन मैं उसके साथ पली-बढ़ी और पूरी जिंदगी उसके साथ रही. कोई कुछ भी कहे, मैं हमेशा उसकी बहन ही रहूंगी.'

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










