
'वोट चोरी' के आरोपों की जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से SC ने किया इनकार
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ आरोपों की जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया. कोर्ट ने याचिकाकर्ता से चुनाव आयोग से संपर्क करने को कहा.
सुप्रीम कोर्ट ने 'वोट चोरी' के आरोपों की जांच वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. पिछले दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर 'वोट चोरी' का आरोप लगाया था. इसके बाद एक वकील ने इन आरोपों की जांच करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने इस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है.
सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को चुनाव आयोग से संपर्क करने या वैकल्पिक उपाय अपनाने को कहा है.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा 2024 के लोकसभा चुनाव में बेंगलुरु सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र के वोटर लिस्ट में हेर-फेर किए जाने का आरोप लगाया था.
क्या मांग की गई थी?
अब उन आरोपों की जांच की मांग करते हुए वकील ने याचिका दायर की थी. मामले में जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने बेंगलुरु सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची में गडबड़ी की जांच की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया.
यह भी पढ़ें: SIR के बाद बिहार की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, क्या राहुल गांधी का 'वोट चोरी' नरेटिव फुस्स हो गया?

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









