
वोटर लिस्ट से कब हटाया जाता है नाम? AAP सांसद के आरोपों पर दिल्ली चुनाव आयोग ने बताई पूरी प्रक्रिया
AajTak
संजय सिंह ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए टारगेट अभियान चला रही है. AAP सांसद की पत्नी अनीता सिंह ने भी दावा किया था कि बीजेपी के इशारे पर किसी ने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र की वोटर लिस्ट से उनका नाम हटाने का आवेदन दायर किया. इस पर दिल्ली चुनाव आयोग का स्पष्टीकरण आया है.
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी हो चुका है. आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह द्वारा वोटर लिस्ट से नाम हटाने के आरोपों पर अब दिल्ली चुनाव आयोग का स्पष्टिकरण आया है. आयोग ने आरोपों को खंडन करते हुए कहा कि AAP सांसद के दावे निराधार हैं. दरअसल, संजय सिंह ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए टारगेट अभियान चला रही है. AAP सांसद की पत्नी अनीता सिंह ने भी दावा किया था कि बीजेपी के इशारे पर किसी ने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र की वोटर लिस्ट से उनका नाम हटाने का आवेदन दायर किया.
दिल्ली निर्वाचन कार्यालय ने आरोपों पर विस्तृत स्पष्टीकरण दिया है और नाम काटने के लिए गलत आवेदन देने वालों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. दिल्ली के निर्वाचन कार्यालय ने संजय सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उनके दावे तथ्यात्मक रूप से गलत और निराधार हैं कि जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ), नई दिल्ली बिना प्रक्रियाओं का पालन किए मतदाता सूची से नाम हटा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: दिल्लीः संजय सिंह की पत्नी का नाम वोटर लिस्ट से हटाने की साजिश! 2 लोगों के खिलाफ दर्ज होगी FIR
दिल्ली चुनाव कार्यालय ने बिंदुवार बताया है कि आखिरकार किस तरीके से नाम डिलीट किए जाते हैं:
1. फॉर्म 7 का विवरण साझा करना: भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, फॉर्म 7 की संक्षिप्त जानकारी, जिसमें आपत्तिकर्ताओं और जिनके नाम हटाने का प्रस्ताव है उन दोनों के नाम शामिल होते हैं, को फॉर्म 10 के माध्यम से साप्ताहिक आधार पर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों, जिनमें 'आप' भी शामिल है, के साथ साझा किया जाता है. यह जानकारी सार्वजनिक पहुंच और पारदर्शिता के लिए चीफ इलेक्शन ऑफिसर दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड की जाती है. इसलिए यह कहना कि आपत्तिकर्ताओं के नाम साझा नहीं किए जा रहे हैं, तथ्यात्मक रूप से गलत है.
2. वोटर लिस्ट से नामों का हटाना: वोटर लिस्ट से किसी भी नाम को हटाने की प्रक्रिया चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सख्ती से की जाती है. प्रक्रिया फॉर्म 7 की फाइलिंग के साथ शुरू होती है और सभी मामलों में, बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ), बीएलओ पर्यवेक्षकों और अन्य अधिकारियों द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार एक विस्तृत क्षेत्र सत्यापन किया जाता है. केवल एक सूची जमा करने से हटाने की प्रक्रिया शुरू नहीं होती है.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.










