
'वो रोज पारो बदलता है', हार्दिक पंड्या की लव लाइफ पर बोले क्रिकेटर आशीष नेहरा, चौंके हरभजन सिंह
AajTak
क्रिकेटर हार्दिक पंड्या अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. अब हरभजन सिंह के पॉडकास्ट में आशीष नेहरा ने हार्दिक की लव लाइफ पर कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे सुनकर हर किसी के होश उड़ गए.
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की पर्सनल लाइफ टॉक ऑफ द टाउन बनी रहती है. पत्नी नताशा स्टेनकोविक संग तलाक के बाद हार्दिक का नाम पहले जैस्मिन वालिया संग जुड़ा और अब वो मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. ऐसे में पूर्व क्रिकेटर आशीष नेहरा मस्ती-मजाक में हार्दिक की लव लाइफ पर चुटकी लेते नजर आए.
आशीष नेहरा ने हार्दिक के लिए क्या कहा?
दरअसल, आशीष नेहरा हाल ही में हरभजन सिंह और गीता बसरा के पॉडकास्ट 'Who’s The Boss?' में गेस्ट बनकर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने हरभजन सिंह संग एक मजेदार गेम खेला, जिसमें उन्हें बताना था कि किस फिल्म का नाम किस क्रिकेटर की पर्सनैलिटी से सूट करता है.
गीता बसरा ने जब फिल्म 'देवदास' का नाम लिया तो इसपर हरभजन सिंह बोले- वो हार्दिक पंड्या है. लेकिन आशीष नेहरा हरभजन के इस जवाब से सहमत नहीं दिखे. उन्होंने हार्दिक की लव लाइफ पर मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए कहा- मैंने तो सुना है वो रोज पारो चेंज करता है.
आशीष नेहरा का जवाब सुन हर किसी की हंसी छूट गई. सोशल मीडिया पर भी ये क्लिक वायरल हो रहा है, जिसपर फैंस के तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने 'शेरशाह' का टाइटल शिखर धवन को दिया. 'पठान' - जहीर खान को बताया. 'जवान'- आशीष नेहरा को कहा. 'गजनी' का टाइटल रोहित शर्मा को दिया.
यहां आप वायरल क्लिप देख सकते हैं-













